लेस्लीगंज झरकटिया गांव मे खेत जोत रहे ट्रैक्टर के हल से खेत जोतवा रहे व्यक्ति को चोट लगने से मौत हो गई।

नीलाम्बर पीताम्बर पुर प्रखंड अंतर्गत हरतुआ पंचायत के ग्राम झरकटिया मे खेत जोतवा रहे व्यक्ति को खेत जोत रहे ट्रैक्टर चढ़ गया जिससे उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम झरकटिया निवासी धनंजय गिरी उम्र 40 वर्ष पिता अंतलेश्वर गिरी 25 अक्टूबर 2021 दिन सोमवार को सुबह 8-9 बजे के लगभग झरकटिया निवासी चेतन गिरी पिता स्वर्गीय यमुना गिरी के ट्रैक्टर से खेत जोतवा रहा था। उसी क्रम मे ट्रैक्टर के हल ने धनंजय गिरी को अपनी चपेट मे लेलिया जिससे वो जख्मी अधमरा हो गया आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए मेदनीनगर एमएमसीएच ले जा रहे थे कि रास्ते में ही दम तोड़ दिया। तब भी उसे मेदिनीनगर हॉस्पिटल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। लेस्लीगंज पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली पुलिस तुरंत घटनास्थल पर दल बल के साथ पहुंचा और जांच पड़ताल शुरू कर दिया जिस ट्रैक्टर से घटना हुआ उस ट्रैक्टर को पुलिस थाने ले लाया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद दोषी चेतन गिरी पूरे परिवार के साथ फरार है उसके घर पर ताला लटका हुआ हैं इस घटना को पुलिस गहनता से जांच कर रही है। आखिर यह घटना कैसे हुआ और क्यों हुआ मृतक की पत्नी बार-बार बेहोश हो जा रही है उनके दो बच्चे भी हैं इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है चारों तरफ चितकार ही चितकार है मृतक धनजय गिरी अच्छे विचार का व्यक्ति था। सोमवार की सुबह यह घटना आग की तरह फैल गई जिसे सुनकर प्रखंड एवं पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे और सभी ने इस घटना की घोर निंदा किया सभी ने कहा कि दोषी को सजा होनी चाहिए पुलिस उसे अविलंब गिरफ्तार करें मौके पर नीलाम्बर पीताम्बर पुर पश्चिमी के भावी जिला परिषद प्रत्याशी आशा देवी, वीणा देवी,हरतुआ पंचायत के मुखिया खैरूण बीबी पति मुस्तकीम मियां,हरतुआ पंचायत के पूर्व मुखिया अरविंद शुक्ला यादि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

M. N. 9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें