लेस्लीगंज पुलिस द्वारा अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को पकड़ा गया,पत्रकार ने फोटो खिचा गाड़ी मालिक पत्रकार को दिया जान से मारकर शव को गायब करने का धमकी

पलामू नीलाम्बर-पिताम्बरपुर के ग्राम ढेला चौक पर अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर को लेस्लीगंज पुलिस ने पकड़ा मौके पर पहुंचे पत्रकार जलेश शर्मा द्वारा पुलिस के अनुमति से फोटो लेने से भड़का ट्रैक्टर मालिक अपने पुत्र मुना मियां एवं 25-30 सहयोगिओं के साथ मिलकर पत्रकार जलेश शर्मा के साथ गाली गलौज करने,मारने का प्रयास एवं जान से मारकर शव को गायब करने का बार बार धमकी दिया गया। इसके पूर्व भी भोला मियां का ट्रैक्टर अवैध बालू के कारोबार में पकड़ा गया है।इसके साथ ही भोला मियां द्वारा मुहर्रम में सारे कायदे कानून को धता बताते हुए अपने ट्रैक्टर पर डीजे बांधकर जुलूस निकाला गया था भोला मियां द्वारा हर समय हिन्दू मुस्लिम कर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया जाता रहा है और आज भी इस घटना को हिन्दू मुस्लिम का रंग देने का प्रयास किया गया। भुक्तभोगी पत्रकार ने इस बात को लेकर लेस्लीगंज थाने में मामला दर्ज कराया है इस बाबत थानाप्रभारी गौतम कुमार राय ने बताया कि भोला मियां के खिलाफ पहले भी कई बार शिकायत मिली है।जिसे पत्रकार जलेशजी ने ही कई बार उसका मामला को अपने करीबी बता कर मामले को सोल्फ भी कराया था आज पत्रकार जलेश जी के द्वारा आवेदन मिला है बालू लदा ट्रैक्टर के साथ साथ आरोपियों पर भी कानूनी करवाई किया जाएगा। मौके पर पत्रकार अजित तिवारी,राजीवरंजन,अभय मेहता,चंदन राय,राकेश वर्मा,सकेन्द्र कुमार रवि (SK Ravi),संजीत शर्मा,सुमित पांडेय,पवन तिवारी,सुधाकर पांडेय,धीरेंद्र पाठक समेत लेस्लीगंज सहित तरहसी के सभी पत्रकार मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

M. N. 9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें