नीलांबर-पिताम्बर पुर प्रखंड अन्तर्गत जनवितरण प्रणाली दुकानदार के खिलाफ कम राशन देने को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा MO और DSO को लिखा आवेदन।

निलांबर पिताबरपुर प्रखंड के पिपरा पंचायत के चौखड़ा के सैकड़ों लाभुकों ने स्वयं सहायता समूह के डिलर कमला देवी द्वारा कम राशन देने के खिलाफ जमकर हंगामा किया ।दर्जनो ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि डीलर कमला देवी अंत्योदय कार्ड धारियों को 24 kg एवं लाल कर्डधारियों को प्रति यूनिट सिर्फ 4 kg राशन वह भी सड़ा हुआ राशन दे रही है। कम राशन देने का कारण पूछने पर डीलर कमला देवी गाली गलौज करने लगती है साथ ही धमकी देती है कि जिसको जहां जाना है जाओ ,जितना दे रही हूं लेकर जाओ नही तो वह भी नही मिलेगा।ग्रामीण इसके पूर्व भी शिकायत mo एवं dso से किया था किंतु विधायक प्रतिनिधि, पंचायत के मुखिया एवं डिलर संघ के अध्यक्ष के समझानेे-बूझानेे के बाद मामला शांत हुआ था किंतु उक्त डीलर कमला देवी अपनी हरकत से बाज नही आई इस संबंध में दर्जनों ग्रामीणों ने एक आवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी, mo एवं dso के नाम दिया है।ग्रामीण 11:00 बजे से ही लाभुक डीलर के दुकान पर एकत्रित होकर डीलर के खिलाफ हंगामा किया तथा नारेबाजी किया दर्जनों लाभुकों द्वारा एक आवेदन तैयार कर प्रखंड विकास पदाधिकारी के नाम से दर्जनों लाभुक हस्ताक्षर कर शिकायत करने के बात कही है हालांकि आज प्रखंड विकास पदाधिकारी को शिकायत नहीं किया जा सका है। मौके पर जगनारायण सिंह, प्रभात कुमार, लालमणि राम, अमरजीत रजक, अनुराग कुमार ,सुदामा राम, कामेश्वर साहब, मुकेश कुमार ,रोहित कुमार, रवि सिंह, मंदिर का मिस्त्री विनय कुमार सिंह, दीपक ठाकुर, श्याम कुमार, अमरजीत कुमार, सुखविंदर सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, सुखदेव सिंह, शिवनाथ राम, चक्रधारी मिस्त्री, श्रवन पासवान, नंदलाल ठाकुर समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
लेस्लीगंज से जलेश कुमार शर्मा का रिपोर्ट

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

M. N. 9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts