लेस्लीगंज झारहा में बाइक के धक्का से 5 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई पुलिस जांच में जुटी है।

पलामू के नीलाम्बर पीताम्बरपुर प्रखंड अंतर्गत झारहा निवासी तसलीम अहमद के पांच वर्षीय पुत्र तसिम अहमद की मौत बाइक से धक्का लगने के कारण हो गई।मिली जानकारी के मुताबिक बाइक चालक आशीष कुमार भी उसी गांव झारहा का ही रहने वाला है वह तेजगति से बाइक चला रहा था मृतक बच्चा अपने दरवाजे के पास रोड पर खेल रहा था बाइक चालक आशीष अपनी गाड़ी कंट्रोल नही कर सका और खेल रहे बच्चे को धक्का लगा दिया। आनन फानन में परिजनों द्वारा बच्चे को इलाज के लिए मेदिनीनगर ले जाने का प्रयास किया गया,किन्तु तब तक बच्चे की मृत्यु हो गई। इस घटना की सूचना लेस्लीगंज थाना प्रभारी बिट्टू कुमार को दिया गया एएसआई अभय त्रिपाठी रंजीत साहू राजीव कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल झारहा पहुंचे और बच्चे की शव को पोष्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल डालटनगंज भेज दिया है और  बाइक चालक युवक की तलाश किया जा रहा है।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
लेस्लीगंज से जलेश कुमार शर्मा कि रिपोर्ट

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

M. N. 9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें