पांकी विधायक के पेट्रोल पंप मैनेजर सुधीर पासवान से नगदी समेत एक पल्सर बाइक की लूट रामसागर के पास।

पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता के लेस्लीगंज हरसईन मोड़ स्थित पेट्रोल पंप शिव गौरी फ्यूल के मैनेजर सुधीर पासवान से पिछली रात्रि 10 बजे  पाँच हथियारबंद लुटेरों ने पैसा,पल्सर बाइक(JH-C9539) और मोबाइल लूट लिया हैं इस घटना के बाद भुक्तभोगी सुधीर पासवान ने लेस्लीगंज थाना में आवेदन दे दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही लेस्लीगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची,किन्तु तबतक लूटेरे भाग चुके थे।इस बाबत लेस्लीगंज पुलिस का कहना है कि पुलिस सभी संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है अपराधी शीघ्र पुलिस के  शिकंजे में होंगे पुलिस बल रात्रिगस्ती महावीर मोड़ से पिरिमोड़ तक करती है।ज्ञात हो कि इनदिनों पांकी मेदिनीनगर मेन रोड पर रात्रि में लूटपाट की घटना काफी बढ़ी हुई है। अपराधियों की दुःसाहस का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछली रात ही  रामसागर मोड़ पर लूटपाट के बाद महावीर मोड़ पर एक सवारी टेम्पू से लुटपाट करने के नियत से पीछा किया गया था किन्तु टेम्पुवाला भागने में सफल रहा।जबकि सोमवार की रात्रि  डाल्टनगंज से आने के क्रम में लेस्लीगंज के ओरिया निवासी अरविंद मेहता से 2 मोबाईल और 2000 रु की लूट महावीर मोड़ पर हुई थी।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
लेस्लीगंज से जलेश शर्मा की रिपोर्ट

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

मोबाइल नंबर-9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें