PALAMU-लेस्लीगंज गांधी चौक के पास भीम आर्मी के प्रमंडल उपाध्यक्ष प्रेम कुमार के नेतृत्व मे संविधान बचाव को लेकर पुतला दहन किया गया।

पलामू-लेस्लीगंज भीम आर्मी भारत एकता मिशन पलामू प्रमंडल उपाध्यक्ष प्रेम कुमार के नेतृत्व में नीलाम्बर-पीताम्बर पुर के गांधी चौक पर देवघर के सारठ बीजेपी विधायक रणधीर सिंह के खिलाफ पुतला दहन उग्र आंदोलन किया गया। पलामू प्रमंडल उपाध्यक्ष प्रेम कुमार ने बताया कि देवघर के सारठ विधायक रणधीर सिंह का कहना है कि हिंदू राष्ट्र घोषित करेंगे और संविधान को बदलेंगे उनको मैं सीधे तौर से चेता देना चाहता हूं कि या माफी मांगे नहीं तो झारखंड सरकार से मांग करते हैं कि उसे जल्द से जल्द देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करते हुए जेल में धकेलने का काम करें। भारतीय संविधान किसी कि बाप का जागीर नहीं है कि जिसे जब मन करे तब उसे बदल दे संविधान से संबंधित किसी भी शब्द को बोलने से पहले हजार बार सोचना होगा,संविधान का ही देन है कि आप विधायक कि कुर्सी पर बैठे हैं।वहीं लेस्लीगंज भीम आर्मी प्रखंड कोषाध्यक्ष उपेंद्र जी ने कहा कि भारतीय संविधान निर्माता बाबा भीमराव अम्बेडकर की अथक परिश्रम मेहनत एवं प्रयास से संविधान लिखकर तैयार किया गया है और उसको बदलना तो दुर की बात संविधान के प्रति गलत सोचने वाले की खैर नहीं होगा। सचिव कृष्णा जी ने कहा कि संविधान सिर्फ एक समुदाय का नही है संविधान सभी भारतीयों का जान है चाहे हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई किसी भी धर्म का हो वे अगर कुछ बोल रहा है तो ये देन भारतीय संविधान का है इस लिए सभी देशवासियों से कहना चाहता हूं कि देवघर सारठ के विधायक जो संविधान को बदलने के बारे में बोला है उसके बारे में आप सभी को भी आगे आकर बोलने की आजादी संविधान के द्वारा प्राप्त हैं आप भी इस विषय पर सही बात बोल सकते हैं। मौके पर भीम आर्मी प्रमंडल उपाध्यक्ष प्रेम कुमार,सोशल मीडिया प्रभारी अजीत जी, सचिव कृष्णा जी, कोषाध्यक्ष उपेंद्र जी DJ, रवि जी, मुकुंद जी, चंदन जी, मैंथू जी,  बामसेफ के पदाधिकारी विनोद पासवान जी एवं दर्जनों भीम आर्मी के पदाधिकारी एवं सदस्य गन उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी संस्था दुकान माॅल होटल स्कूल कॉलेज के विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

M.N.9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें