पांकी विधानसभा मे विकास के ढिंढोरा पीटने वाले विधायक अब बजाने लगे हैं ढोलक झाल-ओंकारनाथ।

नीलाम्बर पीताम्बर पुर:पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता को जनता ने चुनाव जिताकर सदन में जनता की समस्या को उठाने के लिए भेजी है और विधायक सदन में ढोलक और झाल बजा रहे है यह दुर्भाग्यपूर्ण है उक्त बाते झामुमो नेता ओंकार नाथ जायसवाल ने कहा। श्री जायसवाल ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि पांकी भाजपा विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने अभी तक सदन में इस विधान सभा के एक भी समस्या को नहीं उठाया जिससे इस बिधान सभा के काया कलप दूर हो सके सदन का समय महत्वपूर्ण होता है और इसको बाधित करना यह साबित करता है कि भाजपा के लोग जन विरोधी है। श्री जायसवाल ने तंज कसते हुए पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता को कहा कि वे समय-समय पर रंग बदलते है और अपने फायदे के लिए किसी को धोखा दे सकते है यह बात अब पांकी की जनता जान चुकी है उन्होंने कहा कि अभी तक विधायक कोई भी बड़ा काम विधान सभा में नहीं कराया है और ढोलक झाल बजा रहे है जनता आनेवाला चुनाव में इनका ही झाल बजा देगी। उन्होंने कहा कि अगर वर्तमान विधायक डॉ शशिभूषण मेहता जनता के साथ छलावा करना बंद नहीं कीए तो जनता उनके दरवाजे पर जाकर ढोलक झाल बजाएगी । साथ ही उन्होंने कहा कि विधायक कोटे की राशि पांकी विधानसभा क्षेत्र में शून्य के बराबर है अभी तक विधायक द्वारा सरकारी कोटे की राशि खर्च नहीं किए गए हैं पता नहीं विधायक का नियत क्या हैं लगता है कि राजनीति छोड़ उन्हें संगीत की दुनिया में जाना है इसीलिए रांची जाकर प्रैक्टिस कर रहे हैं शास्त्रीय संगीत का और बजा रहे हैं ढोलक झाल।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

मोबाइल नंबर-9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें