गढ़वा भंडरीया प्रखंड क्षेत्र मे एक और महामारी तेजी से फैल रही है अब तक चार लोगों कि हुई मौत।

भंडरिया प्रखंड क्षेत्र में हैजा का प्रकोप तेजी से फैल रही है अब तक चार व्यक्ति की हुई मौत।गढ़वा जिला अंतर्गत भंडरिया के ग्राम खजूरी में हैजा का प्रकोप तेजी से फैल रहा है जिससे अब तक हैजा की बीमारी से चार व्यक्तियों का मृत्यु हो चुकी है आगे बताते चले कि ग्राम खजूरी के द्रोपति देवी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में मृत्यु हो गई एवं इसके पति रामचंद्र सिंह रामानुजगंज छत्तीसगढ़ हॉस्पिटल में एडमिट है। तथा ग्राम खजूरी के राहुल कुमार सिंह को बेहतर इलाज के लिए रिम्स हॉस्पिटल रांची रेफर किया गया था लेकिन उसकी भी मृत्यु हो गई एवं इसके पिता नीलांबर सिंह गढ़वा सदर हॉस्पिटल में एडमिट है पार्थिव शरीर को परिजनों को सौंप दिया गया गांव में लाश पहुंचते ही चीख-पुकार की आवाजें सुनाई दे रही है। मिली जानकारी के अनुसार खजूरी उप स्वास्थ्य केंद्र हमेशा बंद पाया जाता है जिससे मरीजों की सही समय पर दवाइयां उपलब्ध नहीं हो पा रही है इस कारण से हैजा जैसे घातक बीमारी तेजी से फैल रहा है स्वास्थ्य विभाग के कर्मी घर बैठे तनख्वाह उठा रहे है स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से लोगों का जान चली जा रही है। ऐसे में देखना है कि शासन क्या संज्ञान लेती है या इसी तरह घातक बीमारी का शिकार होकर गांव के लोग की जान जाती रहेगी।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
भंडरीया से रंजित ठाकुर की रिपोर्ट

किसी भी तरह कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

मोबाइल नंबर:-9608122844

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें