गढ़वा भंडरीया फकिराडीह मे पंचायत सेवक के द्वारा 85व्याक्तीयों से घुस लिया गया 15व्याक्ती का नाम जियो टैग मे आया।

गढ़वा-भंडरीया फकीराडीह पंचायत में पंचायत सचिव के द्वारा 85 गरीब लाभुकों का आवास जियोटैग के नाम पर पैसा उगाही किया गया है।गढ़वा जिला के भंडरिया प्रखंड अंतर्गत पंचायत फकीराडीह के पंचायत भवन में दिनांक 16 अगस्त 2021 को आम सभा का आयोजन किया गया । जानकारी के अनुसार वर्ष 2020 में ग्राम फकीराडीह के 82 परिवारों का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जियो टैग किया गया लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी के संरक्षण में पंचायत सेवक अजय पनिका एवं बिचौलियों द्वारा 1000 से 2000 रूपये लिए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि 82 आवास योजना में से केवल 15 परिवारों का आवास योजना में नाम आया है। इससे साफ प्रतीत होता है कि मोटी रकम नहीं देने से बिना कारण दिए हुए कुछ गरीब परिवारों का नाम एसीसी डाटा से हटा दिया गया है। एवं लाभुक से बिना पूछे बिना जांच किए इस तरह से प्रधानमंत्री आवास कट जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है चंद पैसों के लिए लापरवाही कर सूची से नाम हटा दिया जाता है जियो टैग के नाम से पैसा उगाही हो जाने के कारण आम सभा में अफरा तफरी का माहौल रहा इसके कारण आम सभा को बीच में ही रोक दिया गया। अब सवाल यह है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन भारती के देखरेख में आवास योजना में भारी मात्रा में कैसे जियो टैग के नाम से गरीबों का पैसा लूटा गया है । पैसे की इतनी बड़ी उगाही प्रखंड कर्मियों के मिलीभगत से ही संभव हो सकता है क्या वर्तमान सरकार संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई कर पाएगी।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
भंडरीया से रंजित ठाकुर की रिपोर्ट

किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

9608122844

 

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts