पौधारोपण से दूर होगी आक्सिजन कि समस्या रूद्र शुक्ला ने लगाया अपने आवासीय परिसर मे कई प्रजाति के पौधा।

पौधारोपण से दूर होगी आक्सीजन की समस्या : रुद्र शुक्ला।पलामू आक्सीजन है वरदान अभियान के तहत रविवार को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कॉर्डिनेटर (प्रोफेशनल विंग) सह पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी रुद्र शुक्ला के आवासीय परिसर में पौधारोपण किया गया। पौधारोपण के बाद श्री शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पौधा लगाकर इसका संरक्षण करना जरूरी है। यह पौधा पेड़ बनेगा तो वातावरण में आक्सीजन मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे हमारी धरती हरी भरी होगी। उन्होने कहा कि पेड़ हमारे पुत्र के समान हैं। जैसे हम अपने बच्चों को पालन पोषण करते हैं इसी प्रकार से पेड़ लगाकर उन्हें संरक्षित करना हम सबका कर्तव्य है। कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी कई मरीजों की मौत की वजह बनी है। ऐसे हालातों में सभी को ये बात समझनी चाहिए कि पर्यावरण का संरक्षण ही हमारे जीवन का सुरक्षा कवच है। पर्यावरण के सुरक्षा के लिए हम सभी को अपनी हैसियत के अनुसार पेड़ पौधा लगाना चाहिए । मौके पर युवा साथी सौरभ तिवारी,मानस शुक्ला, शिवम कुमार शुक्ला , प्रिन्स गुप्ता , लव पाण्डेय , गौरव दुबे , प्रत्यांक दुबे , शुभम कुमार , पिंटू सहित कई लोग मौजूद थे। सभी युवा साथियों ने शपथ लिया कि हम सभी पौधारोपण करेंगे और समाज के लोगों को भी पौधारोपण करने के लिए प्रेरित करेंगे।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
लेस्लीगंज से जलेश कुमार शर्मा का रिपोर्ट

विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें

9608122844

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें