पलामू पुलिस अधीक्षक ने दिया सभी थाना प्रभारी एवं ट्रैफिक प्रभारीयों को निर्देश जिले के सभी थाना क्षेत्रों मे 18 जुलाई से गहनता के साथ वाहन चेकिंग किया जाएगा।

पलामू पुलिस अधीक्षक चन्दन कुमार सिन्हा  मेदिनीनगर मे जिला के सभी थाना प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी बैठक किए । जिसमें उन्होंने थाना प्रभारियों को महत्व पूर्ण कई निर्देश दिए साथ ही उन्होंने कहा कि पलामू जिला को अपराध मुक्त बनाना है। पलामू  पुलिस अधीक्षक ने अपराध गोष्ठी में दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश- सभी थाना प्रभारी एवं ट्रैफिक प्रभारी 18 जुलाई से चलाएंगे विशेष वाहन चेकिंग अभियान,इस अभियान में दोपहिया/चौपहिया वाहन के चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का रजिस्ट्रेशन कार्ड/सर्टिफिकेट एवं इंश्योरेंस कागजात की होगी गहन जांच।नम्बर प्लेट पर नम्बर स्पष्ट लिखा होना चाहिए,बाइक पर तीन व्यक्ति(ट्रिपल राइडिंग) की अनुमति नहीं होगी।अपराधियों एवं उग्रवादियों के विरुद्ध चलेगा सघन अभियान,पुराने कांडो में अभियान चलाकर की जाएगी आवश्यक कार्रवाई एवं निष्पादन,अपराधियों की बनाई जाएगी पुलिसिया जन्म कुंडली एवं उनके विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई। पुलिस अधीक्षक ने किया पुलिस सभा का आयोजन पुलिस सभा मे कांस्टेबल, हवलदार, एएसआई अवर निरीक्षक, पुलिस निरीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक स्तर के पदाधिकारियों ने लिया भाग।सभी स्तर के कर्मियों/पदाधिकारी ने सामने रखी अपनी समस्या समस्याओं में मुख्यतः आवासन से जुड़ी समस्याएं, जैसे बैरक की छत का चूना, जगह की कमी होना आदि पुलिस अधीक्षक ने समयबद्ध निपटारे का संसाधन के अनुसार सुलझाने का दिया आश्वासन।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें

9608122844

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें