पलामू छतरपुर एसडीओ ने किया कमाल आधे घंटे मे राशनकार्ड बनाकर दिया।

छत्तरपुर एसडीओ ने दिखाई मानवता, आधे घण्टे में नेत्रहीन को जारी किया राशन कार्ड।ज्यादा पैसे लेने वाले को फोटोकॉपी दुकान के संचालक को भी लगाई फटकार। कहते है कि अगर सरकारी अधिकारी अपनी औकात मे आजाए तो वर्षों का काम मिनटों मे कर दिखाते है। ऐसे ही छत्तरपुर अनुमण्डल पदाधिकारी नरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने एक बार फिर मानवता का परिचय दिया है। उनके कार्यालय में पहुंचे डाली ग्राम के मो० जलील अंसारी के नेत्रहीन पुत्र मो० एजाज अहमद को उन्होंने आधे घंटे के भीतर राशन कार्ड बनवा कर दिया। राशन कार्ड प्राप्त कर मोहम्मद एजाज काफी खुश नजर आए तथा उन्होंने छतरपुर एसडीओ श्री नरेंद्र प्रसाद गुप्ता को धन्यवाद दिया।आज दिनांक 14 जुलाई 2021 को छतरपुर अनुमंडल कार्यालय में पहुंचे मोहम्मद जलील अंसारी के पुत्र मोहम्मद एजाज अहमद ने छतरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्री नरेंद्र प्रसाद गुप्ता के समक्ष राशन कार्ड का आवेदन दिया। मौके पर मौजूद मोहम्मद जलील अंसारी ने बताया कि उनके दोनों पुत्र एवं एक पुत्री दिव्यांग है तथा दिव्यांग पेंशन मिलता है, परंतु राशन कार्ड के अभाव के कारण घर में राशन की किल्लत हो जाती है। छतरपुर अनुमंडल पदाधिकारी ने मानवता दिखाते हुए त्वरित संज्ञान लिया तथा मोहम्मद एजाज अहमद को आधे घंटे के भीतर राशन कार्ड निर्गत किया। इसी दौरान उन्हें पता चला कि छतरपुर अनुमंडल कार्यालय के बाहर मौजूद फोटोकॉपी दुकान के द्वारा इन लोगों से अधिक पैसा वसूल किया गया है। एसडीओ ने फोटोकॉपी दुकान के संचालक को अपने कार्यालय में बुलाकर फटकार लगाई तथा कहा कि आगे से अगर ऐसी शिकायत मिलती है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएंगी।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

9608122844

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें