पलामू प्रमंडल आयुक्त से मुलाकात कर किसान ने जानकारी दीया 6 एकड़ बंजर भूमि में विभिन्न प्रजाति के आम बागवानी लगाया अब फायदा हि फायदा है।

मेदिनीनगर (पलामू ) की बंजर भूमि पर उपजाया विभिन्न प्रजाति के आम, आयुक्त से मिलकर दी पूरी जानकारी आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी से आज पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत चेड़ाबार निवासी किसान तारकेश्वर प्रसाद सिंह ने मुलाकात की। कार्यालय कक्ष में मुलाकात के दौरान उन्होंने आयुक्त को आम की प्रजाति को दिखाया। साथ ही आम की खेती की विस्तृत जानकारी दी और सरकारी मदद की अपेक्षा जताई। उन्होंने बताया कि अपनी इच्छा शक्ति की बदौलत परिवारजनों के साथ मिलकर 6 एकड़ की बंजर भूमि पर आम की विभिन्न प्रजाति आम्रपाली, मल्लिका, लंगड़ा, बंबईया, दशहरी आदि का उत्पादन कर रहे हैं। 6 एकड़ की भूमि पर 350 से अधिक पौधे लगाये हैं। वर्ष 2011 में आम की खेती प्रारंभ की और 2016 से फल लेना प्रारंभ किया है। वागवानी और खेती उनका शौक रहा है, इसलिए खुद इतने बड़े क्षेत्र में खेती करने को ठान ली। अब उसे मुनाफा हो रहा है। इससे न तो दूसरों से कर्ज लेनी की जरूरत होती है और न ही आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आयुक्त से अपने आम बागवानी भ्रमण करने का भी अनुरोध किया। आयुक्त ने उसके अनुरोध को स्वीकार करते हुए आम बागवानी घूमने का भरोसा दिया। साथ ही सरकारी मदद कराने का भी आश्वासन दिया।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत

9608122844

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें