पलामू मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज मे 300 बेड क्षमता युक्त ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाई जाएगी-सांसद बीडी राम।

पीएम केयर्स फंड से पलामू-गढ़वा को पीएसए ऑक्सिजन प्लांट की मिली सौगात-सांसद।पलामू संसदीय क्षेत्र के दोनों जिलें यथा पलामू एवं गढ़वा में वैश्विक कोरोना महामारी के दौरान कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के क्रम में ऑक्सिजन की कमी को देखते हुए माननीय सांसद श्री विष्णु दयाल राम जी के द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को पत्र लिखकर मेदिनीनगर स्थित मेदिनीराय मेडिकल काॅलेज एंड हाॅस्पिटल एवं गढ़वा सदर अस्पताल में पीएसए ऑक्सिजन जेनरेशन प्लांट लगाने की मांग की गयी थी। विदित है कि आवास एवं शहरी मंत्रालय के सचिव एवं चेयरपर्सन, ईएसजी-पीएसए श्री दुर्गा शंकर मिश्रा एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव श्री राजेश भूषण जी के द्वारा राज्य के मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह को दिनांक 16 जून 2021 को पत्र लिखकर झारखण्ड राज्य में 38 स्थानों पर पीएसए ऑक्सिजन जेनरेशन प्लांट पीएम केयर फंड से लगाने की स्वीकृति प्रदान की है जिसमें मेदिनीनगर स्थित मेदिनीराय मेडिकल काॅलेज एंड हाॅस्पिटल एवं गढ़वा सदर अस्पताल भी शामिल हैं। माननीय सांसद श्री राम ने बताया कि मेदिनीराय मेडिकल काॅलेज एंड हाॅस्पिटल में 300 बेड एवं गढ़वा सदर अस्पताल में 100 बेड की क्षमता युक्त ऑक्सिजन जेनरेशन प्लांट लगायी जाएगी। उक्त प्लांट को लगाने हेतु कार्यकारी एजेंसी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को दिया गया है। उक्त प्लांट के लगने से पलामू संसदीय क्षेत्र के लोगों को ऑक्सिजन की कमी से राहत मिलेगी।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत

9608122844

ब्यूरो पलामू न्यूज Live, SK Ravi

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें