पांकी भीम आर्मी सदस्यों ने लुकवा निवासी प्रदीप राम को ग्रामीणों की पड़ताड़ना से मुक्त कराया और बौद्ध धर्म में शामिल किया।

पलामू जिला के पांकी प्रखंड अंतर्गत अम्बाबार पंचायत के लुकवा गांव मे एक दलित परिवार प्रदीप राम ने जब अपने पुत्र राजन कुमार का बौद्ध धर्म से कुछ दिन पहले विवाह कराया तो वहाँ के कुछ असामाजिक तत्व ग्रामीण के द्वारा उस परिवार को धमकाया गया। उसे सार्वजनिक जगह से वंचित करने के लिए डराया गया था कुछ ग्रामीणों के द्वारा, कहा गया कि प्रदीप राम अपने पुत्र का विवाह बौद्ध धर्म से कराया है तो वह बौद्ध धर्म माने हिंदू धर्म से किसी भी कार्यक्रम नहीं कराना होगा प्रदीप राम हिंदू धर्म सदा के लिए छोड़ दें। तब प्रदीप राम ने उन्हें जवाब दिया की बहुत अच्छी बात है हम भीम आर्मी की पूरी टीम एवं सदस्यों के सामने बौद्ध धर्म को अपनाने का संकल्प लेंगे।तत्काल प्रदीप राम ने इस बात की जानकारी भीम आर्मी के सदस्यों को दिया। भीम आर्मी मामले को संज्ञान मे लेकर वहाँ के ग्रामीणों के साथ बैठक की और पीड़ित परिवार को सारे सार्वजनिक स्थानों पर जाने आने के लिए स्वतंत्र कर दिया।भीम आर्मी टीम ने उन्हे समझाया की संविधान के आर्टिकल 25,26 मे धर्म की आजादी है कोई किसी भी धर्म को अपना सकता है इसमे किसी का हस्तछेप कानूनी करवाई करने पर बाध्य हो जायेगी। इस बैठक मे भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष नागमणि रजक, महासचिव राम कुमार रवि रामू जी, प्रेम कुमार, मिथुन कुमार, आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत

9608122844

ब्यूरो पलामू न्यूज Live, SK Ravi

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें