पलामू लेस्लीगंज प्रखंड कार्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधा लगाया गया। BDO, CO एवं विधायक प्रतिनिधि रहे मौजूद

नीलाम्बर पिताम्बरपुर -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुश्री सुप्रिया भगत,अंचलाधिकारी चुन्नू मिश्र ने संयुक्त रूप से पौधा रोपण किया।इस अवसर पर सुश्री भगत ने पर्यावरण के महत्त्व को बताते हुए कहा कि धरती पर पेंड पौधे है तो हम सभी है।बिना किसी खर्च के पौधे हमेशा ऑक्सीजन देते है और वायुमंडल में हानिकारक गैस कार्बनडाई ऑक्साइड को सोखता है।पेंड है तो छाया है इसके साथ ही फल-फूल,लकड़ी औषधी प्राप्त होते है इसलिए सभी को हर वर्ष एक पौधा जरुर लगाना चाहिए।इस मौके पर प्रशिक्षु अंचलाधिकारी रवींद्र कुमार,पंचायती राज पदाधिकारी विनय कुमार शर्मा,उपप्रमुख अरविंद सिंह, विधायक  प्रतिनिधि लाला प्रसाद यादव एवं कई लोग मौजूद थे। वही अगर सच कहा जाए तो विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण सिर्फ औपचारिकता निभाने भर है लोग सुर्खियों में आने के लिए वृक्षारोपण करते है।वृक्षारोपण के बाद पौधों के देखभाल, सिंचाई की कोई व्यवस्था किसी के द्वारा नही किया जाता है,इसका जीता जागता उदाहरण नीलाम्बर पिताम्बरपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में लगे पौधे है,जो पानी के अभाव में सुख गए।इन सूखे हुए पौधे पर आज भी किसी का ध्यान नही गया,जबकि कार्यालय में सभी सुविधाएं मौजूद है। काश पहले से लगी पौधों की ही देख भाल और सिंचाई की व्यवस्था कर दिया जाता तो अलग से पौधे नही भी लगाए जाते,तब भी विश्व पर्यावरण दिवस सार्थक हो जाता।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत

9608122844

नीलाम्बर-पिताम्बर पुर से

जलेश कुमार शर्मा का रिपोर्ट

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें