पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने मनातू BDO से मिले, कहा कि निडर होकर सरकारी कार्य करें हमारे रहते डरने कि कोई आवश्यकता नहीं है।

मनातू BDO से मिले पांकी विधायक डॉ मेहता  कहा निडर होकर कार्य करें पदाधिकारी और कर्मचारी , अपराधी और उग्रवादियों का खैर नहीं। पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने शुक्रवार को मनातू  BDO नित्यानंद दास से मुलाकात कर उन्हें निडर होकर कार्य करने की बात कही है। विधायक ने कहा कि विकास कार्यों में अपराधी और उग्रवादियों का कोई जगह नहीं है। जो लोग मुख्य धारा से भटक गए हैं वे मुख्य धारा में वापस आकर विकास कार्यों में सहयोग करें और सम्मान जीवन बिताए। विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करने वाले अपराधी और उग्रवादियों को किसी भी कीमत में नहीं बख्शा जाएगा। विधायक ने बीडीओ को आश्वस्त करते हुए कहा कि डरने की जरूरत नहीं है। निडर होकर कार्य करें। पूरा जिला प्रशासन और मनातू की जनता सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है। विधायक डॉ मेहता ने कहा है कि गुजरा हुआ कल की पुनर्वृति किसी भी सूरत में नहीं होने देंगे। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग किया है कि मनातू उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र रहा है और सरकार के एक्शन प्लान में शामिल हैं। मनातू के विकास के लिए मनातू में पदस्थापित पदाधिकारी और सरकारी कर्मचारी की पूरी सुरक्षा देने की ज़रूरत है। जिससे मनातू की चंहमुखी विकास कर आम लोगों तक बुनियादी सुविधा देकर जंगल की गांव में रहने वाले गरीब आदिम जनजाति व सम्मान जनजाति का उत्थान तेज गति से हो सके। वही मनातू प्रखंड विकास पदाधिकारी नित्यानंद दास ने विधायक से मुलाकात करने के बाद कहा कि जब आप है तो हमें डरने की कोई आवश्यकता नहीं है  पब्लिक कि किसी भी कार्य मे रूकावट नहीं होगा।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत

9608122844

ब्यूरो पलामू न्यूज Live , SK Ravi

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts