कोरोना से संक्रमित व्यक्ति के परिजनों को भोजन और पानी कि व्यवस्था कराएं पलामू सांसद बीडी राम।

आज दिनांक 11 मई 2021 को पलामू लोकसभा सांसद श्री विष्णु दयाल राम जी के सौजन्य से कोरोना मरीज के परिजनों के लिए भोजन एवं पानी की व्यवस्था कराई गई।मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल मेदिनीनगर में भर्ती कोरोना वायरस के मरीजों के साथ रह रहे उनके परिजनों को पलामू लोकसभा के सांसद विष्णु दयाल राम जी के सौजन्य से भोजन एवं पानी की व्यवस्था की गई है। उक्त व्यवस्था का आज से शुभारंभ किया गया। यह भोजन स्टाल लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सांसद प्रतिनिधियों के द्वारा उनके परिजनों को दिया गया। आज उद्घाटन के उपरांत लगभग तीन सौ शुद्ध भोजन के पैकेट मरीज के परिजनों को दिए गए। इस अवसर पर जिला सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा ने कहा कि लॉकडाउन होने के कारण कोविड के मरीजों के परिजनों को भोजन पाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसको देखते हुए माननीय सांसद जी ने इस तरह की व्यवस्था करायी है जो कि काफी सराहनीय एवं प्रशंसनीय है। उक्त अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह ने कहा कि सांसद महोदय के तरफ से परिजनों के लिए भोजन एवं पानी की व्यवस्था करना इस कोरोना महामारी के काल में काफी सराहनीय है। भाजपा पलामू जिला अध्यक्ष विजयानंद पाठक ने कहा कि इस संक्रमण काल में शुद्ध भोजन की व्यवस्था कराना काफी सराहनीय एवं पुनीत कार्य है। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे श्याम बाबू, सुरेंद्र विश्वकर्मा, विभाकर नारायण पांडेय, शिवकुमार मिश्रा, रूपा सिंह, लवली गुप्ता मीडिया प्रभारी सोमेश सिंह, संजय गुप्ता, प्रभात कुमार, आंनद सिंह, अमित आनंद, सत्यवान तिवारी, स्वेतंग गर्ग, सुनील पांडेय, संटू सिंह, भोला पांडेय, सुभक तिवारी आदि।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत

9608122844

ब्यूरो पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें