पांकी पलामू – गरीब एवं मध्य वर्ग के लोगों को बिल और टैक्स से मुक्त करें केंद्र और राज्य सरकार – लाल सूरज

वैश्विक कोरोना महामारी के दौरान मध्यम एवं गरीब वर्ग के लोगों को बिल और टैक्स से मुक्त करें केन्द्र और राज्य सरकार :- लाल सूरज

पांकी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह पांकी अनुमंडल संघर्ष समिति पलामू के संयोजक लाल सूरज ने कहा कि वैश्विक कोरोना महामारी से मध्यम वर्ग और गरीब वर्ग के बिच जिवन और मृत्यु का संकट है,इस वर्ग के लोगों को डर सता रहा है कि इस वैश्विक महामारी में अपना घर कैसे चला पाएंगे। लाल सूरज ने कहा कि मध्यम एवं गरीब वर्ग के लोगों के साथ खाना खाने की समस्या उत्पन्न हो गया है। किसान और मजदूरी करने वाले लोगों के भयावह स्थिति बनी हुई है। छोटे-छोटे व्यवसाय करने वाले लोगों को घर चलाना मुश्किल हो गया है।सारा कार्य या व्यवसाय ठप है। ऐसे अवस्था में मध्यम एवं गरीब वर्ग के लोग न ही टैक्स दे पाएगी न ही कोई बिल या ऋण का भुगतान कर पाएगा।

आज केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा बिजली बिल, मकान का टैक्स, पानी का बिल, बैंक का किस्त, रोड़ टैक्स,नगर निगम टैक्स अन्य तरह के टैक्स या बिल देने के लिए कहा जा रहा है। मध्यम एवं गरीब वर्ग के लोगों को ऐसी स्थिति नहीं है,जो भुगतान कर सकता है। लाल सूरज ने कहा कि अभी तो भुखमरी की स्थिति बना हुआ है। ईलाज कराने के लिए पैसा नहीं है,खाने के लिए गरीब के पास साधन नहीं है। ऐसी स्थिति में केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त बोझ देना न्याय नहीं है। राज्य की जनता दुसरी बार कोरोना वैश्विक महामारी को झेल रहा है न जाने और कितना समय लगेगा।लाल सूरज ने कहा कि सरकार को बेहतर से बेहतर चिकित्सा के साथ-साथ खाने की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने ने कहा कि तमाम टैक्स या बिल को कोरोना कार्यकाल दौरान सरकार को मुक्त कर देनी चाहिए। लाल सूरज ने कहा कि सरकार को जनता का विश्वास जीतने के लिए यह कदम सराहनीय होगा।

पलामू न्यूज Live

9608122844

संवाददाता

जलेश कुमार शर्मा का रिपोर्ट

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें