गढ़वा कंजिया धान क्रय केंद्र के संचालक खुद है covid + और किसानों को भी परेशानी में डाल रहा है क्षेत्रीय प्रशासन की कमी के कारण।

पलामू न्यूज Live 9608122844

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत

गढ़वा- कंजिया में धान क्रय केंद्र में धान समय पर खरीदी नहीं होने के कारण किसानों में आक्रोश।

गढ़वाजिला अंतर्गत भंडरिया के ग्राम कंजिया में धान क्रय केंद्र गोदाम है जिसमें कुछ दिनों से धान की खरीदी किया जा रहा है ।आगे बताते चलें कि धान क्रय केंद्र में समय पर धान नहीं खरीदी होने से किसानों में आक्रोश है वे खुले आसमान के नीचे हैं एवं बारिश में भीगने से धान खराब हो सकती है इसी को देखते हुए किसानों ने धान खरीदी करने के लिए पदाधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं। और सोशल डिस्टेंस का भी धजिया उड़ाया जा रहा है  यहां का क्रय केंद्र संचालक चंद्र किशोर कुमार 29 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था और उसे डॉक्टर की सलाह से 15 दिन के लिए होम कोरनटाइन कर दिया गया था। लेकिन  कोरोना पॉजिटिव होते हुए भी धान क्रय केंद्र संचालक किसानों एवं बिचौलियों को बुलाकर भीड़ इकट्ठा किए थे ,और बिल पर्ची एवं ट्रांसपोर्ट चालान काट कर किसानों एवं कांट्रेक्टर को दिया अब ऐसे में सरकार एक तरफ गाइडलाइन के अनुसार पालन करने के लिए नियम बनाते हैं और इधर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी एवं शासन की बहुत बड़ी लापरवाही से कोरोनावायरस फैल सकती है।इस तरह के होम कोरनटाइन करने पर संचालक मनमानी घूम रहे हैं एवं धान क्रय केंद्र में आकर बहुत बड़ी संख्या में भीड़ लगाते हैं शासन को ताक में रखते हुए बहुत बड़ी लापरवाही किया जा रहा है ऐसे में किसान की जिंदगी कैसे बच सकती है अब देखना है कि इस पर शासन क्या संज्ञान लेती है या इसी प्रकार किसानों के जिंदगी खतरे में डाली जाएगी।

संवाददाता -गढ़वा,भंडरिया से रंजित ठाकुर का रिपोर्ट

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें