एक सप्ताह में दो अंचलाधिकारी बदले गए नीलाम्बर-पिताम्बर पुर अंचल कार्यालय मे।

पलामू न्यूज Live

संवाददाता निलाम्बर-पिताम्बर पुर से

जलेश कुमार शर्मा का रिपोर्ट

चुन्नू मिश्रा बने नये अंचलाधिकारी, रविन्द्र कुमार ने पदभार देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

नीलाम्बर पिताम्बरपुर-अँचल का नया अंचलाधिकारी चुन्नू मिश्रा बनाये गए है।इसके पूर्व प्रशिक्षु रविंद्र कुमार ठाकुर को अंचलाधिकारी बनाया गया था। नीलाम्बर पिताम्बर पुर अंचल में यह पहला मौका है,जब एक सप्ताह में अंचलाधिकारी बदले गए है।प्रभार ग्रहण के समय अंचल के सभी कर्मचारीयों ने हरसंभव मदद करने की बात कहते हुए बधाई दी। नए अंचलाधिकारी चुन्नू मिश्रा ने कहा कि अंचल को सुचारू रूप से चलाने के लिए आप सभी कर्मचारियों कि सुरूवाती दौर में सहयोग कि आवश्यकता है मुझे। अभी महामारी का रूप ले चुके कोरोना की रोकथाम,18 वर्ष से ऊपर सभी को वैक्सिनेशन कराने, जमीन की समस्याओं को सुलझाना हमारी प्राथमिकता होगी,और इस कार्य मे सभी अंचलकर्मियों का सहयोग अपेक्षित है।वही नये अंचलाधिकारी श्री मिश्रा ने कहा कि अंचल से संबंधित कोई भी कार्य होगा उसे जल्द से जल्द निपटारा किया जाएगा।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें