बेकसूर जंगली पशु पक्षियों का जान चला गया पलामू के पहाड़ी कला गांव के पहाड़ में असमाजिक तत्वों के लोगों ने आग लगा दिया ।

असामाजिक तत्वों ने नीलांबर पीतांबर पुर थाना क्षेत्र के पहाड़ी इस्थित पहाड़ी कला गांव में लगाया आग

आग लगाने का उद्देश्य पता नही चल पाया है इस अगलगी में जहां बड़े पैमाने पर पर्यावरण का नुकसान हुआ है वही कई छोटे बड़े जीव जंतु कि जलने से मौत हो गई। पहाड़ में आग लगने से हजारों हरे भरे पेड़ आग की तेज लपटों में झुलस कर सुखने के कगार पर हो गए, माना जा रहा है की असामाजिक तत्वों का पहाड़ में आग लगाने का उद्देश ऐसा प्रतीत होता है। असामाजिक तत्वों द्वारा पहाड़ में आग लगाने का उद्देश इन हरे भरे पेड़ो को आग की लपटों से झुलसा कर सुखाकर काट ले जाना है। इस अगलगी में पहाड़ के करीब कई  कच्चेेेेेे खपरैल मकान जलते जलते बचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए चारो तरफ पम्प से पानी छीट कर आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग कुंदरी रेंजर को सूचना दिया गया था बावजूद वन विभाग के द्वारा आग पर काबू पाने के लिए किसी तरह की कोई सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई है।

संवाददाता – निलाम्बर-पिताम्बर पुर से

जलेश कुमार शर्मा का रिपोर्ट

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts