पलामू उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा श्री महावीर नवयुवक दल ने टाउन हॉल को कोरेंटाईन सेंटर के रूप में विकसित करने के लिए

श्री महावीर नवयुवक दल जेनरल नें जिला प्रशासन से कोयल तट स्थित पंडित दीनदयाल स्मृति सभागार(टाऊन हाॅल)को कोरेंटाईन सेंटर के रुप में विकसित करने की मांग की।इस संबंध में जेनरल अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जौहरी,उपाध्यक्ष नवीन तिवारी,प्रदीप जायसवाल,मंत्री मुकेश तिवारी के साथ टाउन हॉल का जायजा लिया व पलामू उपायुक्त शशी रंजन को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान परिस्थिति में अस्पताल में बेड की अनुपलब्धता देखी जा रही है और कोरोना संक्रमित मरिजों को काफी परेशानी हो रही है।कोरोना संक्रमित मरिजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है ऐसे मे तत्काल पहल करने की आवश्यकता है।इस संबध में जेनरल के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जौहरी व उपाध्यक्ष नवीन तिवारी ने कहा की वर्तमान परिस्थिति में हम सभी को सेल्फ लाॅकडाउन करने की आवश्यकता है और इस महामारी में सकरात्मक पहल करने की कोशिश की जानी चाहिए। साथ ही इस दल के लोगों ने पलामू वासियों से हाथ जोड़कर प्रार्थना किया कि बिना काम के बाहर ना निकले और किसी कारणवश अगर बाहर जा रहे हैं तो चेहरे पर मास्क लगाएं। प्रशासन के सहयोग करें झारखंड सरकार की गाइडलाइन को पालन करें तभी हम और आप सुरक्षित रह सकते है देख ही रहे हैं दिन प्रतिदिन कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है इसलिए 2 गज दूरी और मास्क है जरूरी का पालन करें और लोगों से करवाएं।

ब्यूरो पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts