निलाम्बर-पिताम्बर पुर प्रखंड कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारी के निधन पर BDO, CO, के मौजूदगी में शोक सभा आयोजित किया गया

पलामू न्यूज Live

संवाददाता

निलाम्बर-पितांबर पुर से

जलेश कुमार शर्मा का रिपोर्ट

 

 

निंलाबर पितांबर पुर : नीलाम्बर पितांबर पुर में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी रामनाथ साहू की सड़क दुर्घटना में आसमायिक निधन पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।श्रद्धांजलि सभा मे

 

अंचलधिकारी रबीन्द्र कुमार ठाकुर एवम प्रखंड विकास पदाधिकारी सुप्रिया भगत सहित अंचल एवम प्रखंड के सभी कर्मचारी पदाधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर सीओ रविंद्र कुमार ने कहा कि रामनाथ साहू एक मृदुभाषी इंसान थे। वे अपने कार्य के प्रति हमेशा ही समर्पित थे। उनके निधन से पूरे अंचल व प्रखंड कार्यालय में शोक की लहर है। मृतक रामनाथ साहू सतबरवा प्रखंड के कसीआडीह के रहनेवाले थे,उनका पदस्थापन लेस्लीगंज अंचल में था।वे लेस्लीगंज से वापस अपने घर कसियाडीह लौटरहे थे,कि ट्रक से धक्का लगने के कारण मौत हो गयी।शोक सभा के बाद दिन भर के लिए अवकाश घोषित किया गया।शोक सभा में GPS विनय कुमार शर्मा, BPO मोतीलाल शर्मा, BEO निरज कुमार, डाक्टर राजीव कुमार पंचायत सेवक संतू पासवान, रामयाद राम, मो. शमीम, कोर्डिनेटर बसंत कुमार, ओमप्रकाश कुमार, सीआई रीता कुमारी,  राजस्व कर्मचारी सचीन कुमार, दिपक पांडे, संजय गुप्ता सहीत अंचल सहित बड़ी संख्या दर्जनों ग्रामीण क्षेत्रों से लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें