पलामू चंद पैसों के लिए ससुर और दमाद भूल गए अपना रिश्ता

ससुर ने दामाद पर 23लाख रु चोरी करने का आरोप लगाया, फिर 10 लाख रु पर समझौता किया। समझौता थाना में ओडि अफसर के साथ दोनों जगह के मुखिया का रहा अहम रोल

नीलाम्बर–पिताम्बरपुर- मुंजी काराकाट रोहतास निवासी अख्तर हुसैन ने अपने दामाद तौफीक आलम पर 23 लाख रुपये चोरी करने का आरोप लगाकर लेस्लीगंज थाने में मामला दर्ज कराया है।उनका दामाद तौफीक आलम लेस्लीगंज थाना के गोपालगंज का रहने वाला है। बाद में दोनों पक्षों ने अपने अपने यहाँ के मुखिया के साथ थाने में बैठकर 10 लाख रुपये वापस करने का समझौता कर मामला रफा दफा किया। इस समझौता में मुंजी काराकाट के मुखिया सूरज सिंह यादव एवं उनके साथ आये अन्य लोगो एवम लेस्लीगंज कोट खाश पंचायत के मुखिया सनतोष मिश्रा का महत्वपूर्ण भूमिका रहा। आरोपी अख्तर हुसैन के मुताबिक पोती की शादी करने तथा जमीन खरीदने के लिए घर मे 40 लाख रु रखा था। चार माह पूर्व उसका दामाद तौफीक आलम अपने ससुराल अख्तर हुसैन के यहां मुंजी आया हुआ था और दो किस्तो में यानी एक बार 9 लाख रुपए एवम दूसरी बार 14 लाख रुपये की चोरी कर अपने गांव गोपालगंज आकर ब्यवसाय करने लगा। इस बाबत पूछे जाने पर उसका दामाद तौफीक आलम ने कहा कि सारा आरोप बेबुनियाद है।अगर हमने चोरी की होती तो परिवाद उसी समय दायर होना चाहिए था न कि चार माह बाद।हमारे ससुर बिहार के मुखिया एवं अन्य दबंग लोगो के साथ मिलकर दबाव डालकर हमसे पैसा ले रहे है।हमारे मुखिया संतोष मिश्रा भी उन्ही लोगो के साथ है, बाद में10लाख रु पर रफा-दफा हुआ है अगर दमाद पैसा नहीं देगा तो कानूनी करवाई किया जाएगा।

संवाददाता

nilamber-pitamber पुर से जलेश कुमार शर्मा का रिपोर्ट

 

 

 

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें