Nilamber-pitamber पुर प्रखंड के जनप्रतिनिधियों ने बिना मास्क और हेलमेट के खुलेआम घूम रहे हैं

नीलाम्बर-पिताम्बरपुर पलामू: रामनवमी के मद्देनजर थाना प्रभारी गौतम कुमार राय के निर्देश पर नीलाम्बर पिताम्बरपुरपुर पुलिस ने पुलिस सबइंस्पेक्टर अभय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पांकी मेदिनीनगर मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया ।वाहन चेकिंग अभियान में लगभग 70 80 गाड़ियों की चेकिंग की गई ।जिसमें काफी संख्या में लोग बिना मास्क और हेलमेट के पाए गए। बताया गया कि जो लोग मास्क नहीं पहने हैं उन्हें दंड के तौर पर उठक बैठक कराया गया और साथ ही साथ हिदायत दी गई की अगले बार से मास्क एवम हेलमेट पहनकर ही चले। अगले बार से बिना हेलमेट, मास्क के पकड़े जाने पर जुर्माना के भागी होंगे साथ ही साथ प्रखंड और देश वासियों से अपील की है कि कोविड-19 को देखते हुए सरकार के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें जिससे सभी सुरक्षित रह सके

वाहन चेकिंग के दौरान जो लोग हेलमेट और मास्क नहीं लगाए थे उन्हें कड़ी हिदायत दी गई की ट्रैफिक नियमों का पालन करे,और बिना हेलमेट के गाड़ी ना चलाएं ।अगली बार से बिना हेलमेट पकड़े जाने पर उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी

वाहन चेकिंग के दौरान नीलाम्बर पिताम्बरपुर के कुराइन पतरा पंचायत के मुखिया बलदेव साव भी बिना हेलमेट और मास्क के पकड़े गए ।मुखिया बलदेव साव को नसीहत देते हुए सबइंस्पेक्टर अभय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जब आप लोग जनप्रतिनिधि होकर आप ही ऐसे चलेंगे तो आपके पीछे लोग भी वैसे ही चलेंगे‌।

संवाददाता

Nilamber-pitamber पुर से

जलेश कुमार शर्मा का रिपोर्ट

पलामू न्यूज Live

 

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें