पलामू क्रिकेट अनिश्चितता का खेल राहिल राज ,विजय राम, संग्राम सिंह palamu news live

Patan Palamu पिछले 20 दिनों से पाटन प्रखंड के कांके में चले आ रहे स्वर्गीय ललन सिंह व स्वर्गीय रामप्रीत पांडेय स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन हो गया है। समापन समारोह के मुख्य अतिथि छतरपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विजय राम, राष्ट्रीय जनता दल के अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल राज उर्फ प्रकाश राम, समाजसेवी संग्राम सिंह, कांके के मुखिया कलावती कुंवर उपस्थित हुए।फाइनल मैच सुदना एवं नावाडीह के बीच खेला गया जिसमें सुदना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 99 रन बनाए जवाबी पारी खेलने के बाद उत्तरी नावाडीह के टीम सीमित ओवरों में 92 रन ही बना सकी । इस लिए यह मैच सुदना ने 8 रन से जीत लिया।

विजेता टीम को ₹11000 एवं एक चमचमाती ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को ₹5100 मुख्य अतिथियों के द्वारा प्रदान किया गया।अतिथियों ने खिलाड़ियों को व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के परिवेश में ग्रामीण स्तर पर क्रिकेट टूर्नामेंट करवाना ही बहुत बड़ी बात है । इसके लिए आयोजक कमिटी के पिंकू पांडे व चंद्र शेखर पांडे बधाई के पात्र हैं।क्रिकेट में हार व जीत लगा रहता है। इस लिए सभी खिलाड़ियों चाहे किसी भी खेल काहो मनोबल को बढ़ाए रहे और प्रयासों से ना चुके । अगर खिलाड़ियों को पूर्ण सुविधा मिले तो ग्रामीण परिवेश के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं क्षेत्र का नाम रौशन कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में गिरजानंद सिंह, हरिनंदन पांडे ,विजय सिंह ,पूनम सिंह ,अखिलेश सिंह, सुरजीत सिंह ,धीरू पांडे ,राजू सिंह, अंशु सिंह, सुजीत गुप्ता, बिट्टू सिंह ,जूली पांडे ,लव शर्मा ,जितेंद्र सिंह, समेत सैकड़ों दर्शक मौजूद थे।

पाटन से रामआशिष का रिपोर्ट

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें