लेस्लीगंज सिलाई मशीन प्रशिक्षण सह उत्पादक समूह का गठन किया गया महिलाएं हर काम में आगे रहेगी

Lesliganj Palamu- पलामू जिला के लेस्लीगंज थाना अंतर्गत कोर्ट खास पंचायत भवन में सिलाई मशीन कार्य हेतु प्रशिक्षण उत्पादन समूह का गठन किया गया। जिसमें बीपीओ नवीन पांडे सुनील सिंह एफटीसी सुनील प्रजापति कलस्टर इंचार्ज अंकित तिवारी अवनीश कुमार संगीता सिंह ने सिलाई कार्य का प्रशिक्षण दिया।इस अवसर पर महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर होने के लिए और महिला सशक्तिकरण को मजबूत बनाने के लिए महिलाओं का जागरूक होना जरूरी है जागरूक होने के लिए महिलाओं को मौका दिया जाना चाहिए। सिलाई का प्रशिक्षण और उत्पादन समूह का गठन करने से महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर होगी और अपने घर गांव देश का नाम रोशन करेंगी।इस प्रशिक्षण सह उत्पादक समूह के गठन के लिए लेस्लीगंज  प्रखंड के कई गांव के महिलाएं प्रशिक्षण में भाग लिया।  ढेला, कुराईन पतरा , पथरही ,दारुडीह,गोपालगंज की महिलाओं ने देश की बढ़ोतरी में भाग लिया।

संवाददाता

लेस्लीगंज से जलेश कुमार शर्मा का रिपोर्ट

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें