जेएमपी होटल के गार्ड विनोद पांडेय हत्याकांड का हुआ खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार।

पलामू न्यूज Live//मेदिनीनगर: पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र स्थित जेएमपी कॉम्प्लेक्स होटल के गार्ड विनोद पांडेय हत्याकांड का बुधवार को पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोग अनुभूति सिंह उर्फ उड़ी, गोल्डेन यादव और चंदन कुमार उर्फ चंदन कमलापुरी को गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक पलामू ने प्रेसवार्ता में बताया कि 16 जुलाई 2026 को होटल मैनेजर के साथ हुए विवाद का बदला लेने की नीयत से आरोपियों ने गार्ड विनोद पांडेय की गोली मारकर हत्या की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित विशेष जांच टीम ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक देशी कट्टा, दो जिंदा गोलियां तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि इस मामले की आगे भी जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पलामू न्यूज Live लगातार आपको पलामू की हर बड़ी और विश्वसनीय खबर सबसे पहले पहुंचाता रहेगा।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें