स्व. विक्रमादित्य दुबे की पुण्यतिथि पर पथरही में हुआ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

पलामू न्यूज Live//लेस्लीगंज: पलामू जिले के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत पथरही गांव स्थित स्वर्गीय विक्रमादित्य दुबे के पैतृक आवास पर सोमवार को उनकी दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी पावन आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मौके पर जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि स्वर्गीय विक्रमादित्य दुबे भारतीय जनता पार्टी के समर्पित, कर्मठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ता थे। अध्यक्ष के रूप में उन्होंने संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया था। उनका सादा जीवन, सेवा भाव और संगठन के प्रति समर्पण आज भी सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस कार्यक्रम का संचालन भाजपा के नरेंद्र मिश्रा ने किया। वहीं उपस्थित लोगों ने स्व. दुबे के अधूरे सपनों को आगे बढ़ाने तथा संगठन और समाज सेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प भी लिया। इस श्रद्धांजलि सभा में जिला उपाध्यक्ष अभिमन्यु तिवारी, महामंत्री विजय ठाकुर, मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेहता, पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुमार तिवारी, नीलकंठ गिरी, विनय तिवारी, विनोद उपाध्याय, चंदन दुबे, राजू राय, सुधीर तिवारी, मंगल दुबे, सतीश तिवारी, अरुण सिंह, अक्षय तिवारी सहित कई गणमान्य लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें