पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने 15 हजार में करैत सांप सपेरा से खरीद कर डसवाया हुईं मौत।
पलामू न्यूज Live//नई दिल्ली: देश में फिर एक बार एक घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है, इस बार किसी पत्नी ने अपने पति को किसी नीले ड्राम में मार कर नहीं डाला है। किसी ऊंचे पहाड़ी से गहरे खाई में नहीं धकेला है बल्कि गुगल के सहारे जानकारी एकत्रित कर सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया है। यह घटना मेरठ थाना क्षेत्र का है एक पत्नी ने अपने ही पति को इंश्योरेंस के 20 लाख पैसे कि लालच में, जहरीले सांप से डसवाकर मौत के घाट उतार दी।
इस हत्यारिन पत्नी का नाम दामिनी है इस घटना को लेकर कई खुलासे हुए हैं दामिनी ने अपने पति अतुल पवार की हत्या के लिए कई माह से प्लानिंग की थी। कुछ दिन पूर्व सड़क एक्सीडेंट में उनकी जान लेने की कोशिश भी की परंतु उस समय वह बाल-बाल बच गए, घर आने के बाद अतुल ने अपनी पत्नी दामिनी से सलाह मसौरा किया।
जिस गाड़ी ने उनकी गाड़ी में टक्कर मारी थी उस गाड़ी के ऊपर मामला दर्ज करने कि बातें किया लेकिन पत्नी ने इधर-उधर की बातें कर टाल दिया, उन्होंने कहा कि जो गाड़ी आपको टक्कर मारा है उसका नंबर पता नहीं है तो किस पर मामला दर्ज कीजिएगा। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार अतुल पवार एक स्कूल चलाते थे उसी स्कूल की गाड़ी चलाने के लिए एक ड्राइवर तुषार को रखा था।
स्कूल के बच्चे के साथ-साथ दामिनी को भी स्कूल लाना ले जाना तुषार करता था उसी समय तुषार और दामिनी को प्रेम हो गया, रास्ते से अतूल पवार को हटाने के लिए साजिश के तहत करैत सांप से डसवा कर उसकी पत्नी और प्रेमी ने जान ली है। मेरठ पुलिस ने बताया कि दामिनी ने इंटरनेट पर सबसे जहरीले सांप कौन है यह सर्च किया था। तब जानकारी मिली कि करैत सांप सबसे जहरीला होता है उसकी खासियत और बाकी जानकारी भी जुटाई गई थी।
उन्हें पता चला कि ये सांप रात को निडरता से शिकार पर निकलता है और अक्सर घरों में घुसकर बिस्तर पर चढ़ जाता है। ऐसे में दामिनी और तुषार (प्रेमी) ने अपनी साजिश के लिए यही सांप को सटीक पाया, तुषार ने इसकी फोटो इंटरनेट से डाउनलोड की। यही फोटो तुषार ने अपने साथियों सोनू और उदय को दिखाकर कहा था कि बस यही सांप चाहिए।
इसके लिए सपेरे को देने के लिए 15 हजार रुपये भी दिए थे, करीब सात दिनों में सपेरा कहीं से करैत सांप पकड़ कर दिया। तुषार और दामिनी ने सांप मिलने के बाद योजना को अंजाम देने की तैयारी में जुट गए, दो दिन तक सांप को भूखा रखा गया और फिर दो दिन बाद रात को अतुल के बेड पर सांप छोड़ दिया गया। करैत सांप ने अतुल को डस लिया और उसकी मौत हो गई।
करैत की विशेषता देखकर दामिनी ने मंगाया था ये सांप।
पुलिस ने अतुल पवार हत्याकांड में दामिनी, तुषार, सोनू और उदय से अलग अलग पूछताछ की। खुलासा हुआ कि दामिनी को अतुल की हत्या करने के लिए सांप से डसवा देने का रास्ता सबसे आसान लगा। उन्हें एक ऐसा सांप चाहिए था जो घर में घुस जाता हो और जहरीला भी हो। इसके लिए दामिनी ने गूगल से जानकारी भी जुटाई, इसी दौरान कोबरा, करैत और वाइपर का विवरण मिला। उसने पढ़ा कि करैत ही ऐसा सांप है जो काफी जहरीला भी है और रात में शिकार के लिए सक्रिय होता है। करैत भोजन और गर्मी की तलाश में घरों में भी घुस जाता है और सोए व्यक्ति को काट भी लेता है। ऐसी घटनाएं ग्रामीण इलाके में अक्सर होती भी रही हैं, इसलिए इसी सांप को लाने की योजना बनाई गई। ये भी पता कराया गया कि हस्तिनापुर इलाके में ये सांप पाया जाता है या नहीं।
सांप डंसवाने से पहले पति को दी थी नींद की गोलियां।
तुषार ने अपने दोस्त सोनू और उदय से संपर्क किया तो दोनों ने बताया कि कोबरा और करैत दोनों ही सांप जंगल में मिल जाएंगे। इसके बाद दामिनी ने 15 हजार रुपये सोनू और उदय को दिए और करैत सांप लाने का जिम्मा दिया। एक अन्य सपेरे की मदद से सोनू और उदय ने करीब 15 दिन में करैत को खोज निकाला और पकड़कर लाए। सपेरे ने बताया कि यदि लापरवाही बरती तो ये सांप किसी को भी डस लेगा, गुरुवार को अतुल को दूध में दामिनी ने 10-12 नींद की गोलियां देकर सुला दिया। इसके बाद तुषार को कॉल किया और वह सांप लेकर आया, देर रात किसी समय दामिनी ने इस सांप को अतुल के बिस्तर पर खुद ही छोड़ दिया था। इसके बाद भूखे सांप ने अतुल को डस लिया और तुरंत ही उसकी मौत हो गई।
करैत सांप कोबरा से भी जहरीला है।
करैत सांप कोबरा से भी ज्यादा खतरनाक और जहरीला माना जाता है। इससे साइलेंट किलर भी कहते हैं चूंकि इसके काटने पर कई बार, आदमी को पता नहीं चलता कि किसी सांप ने उसे डस लिया है। करैत का जहर कोबरा की तुलना में चार गुना तक ज्यादा जहरीला माना जाता है, इसका जहर सीधे तंत्रिका तंत्र और सांस की मांसपेशियों को प्रभावित करता है। कोबरा के काटने पर दर्द, सूजन और जलन होती है लेकिन करैत के काटने पर ऐसा कुछ नहीं होता। ऐसे में सोते हुए व्यक्ति को पता नहीं चलता कि सांप ने डस लिया है। इसलिए भी ज्यादा खतरनाक माना जाता है।
सांप पकड़ने वाले को खोज रही पुलिस।
पुलिस सूत्रों की मानें तो सांप पकड़ने में एक अन्य सपेरे ने सोनू और उदय की मदद की थी। इसके लिए सोनू और उदय ने रकम भी आरोपी को दी थी अब पुलिस उस सपेरे को खोज रही है। वहीं इस केस में पुलिस ने आरोपियों के बयान की रिकार्डिंग की है, दूसरी ओर सभी के मोबाइल फोन साक्ष्य के रूप में सील किए गए हैं और फोरेंसिक लैब भेजे जा रहे हैं।

