शाहपुर पुल से युवती ने लगाई छलांग तो टेंपो चालक ने बचाई जान।
पलामू न्यूज Live//मेदिनीनगर: पलामू जिला के मेदिनीनगर नगर निगम अंतर्गत शहर के शाहपुर कोयल पुल से 19 वर्षीय एक युवती ने शनिवार को छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। वहीं उसी पुल से टेंपू से समान लेजा रहे शाहपुर निवासी टेंपो चालक मोहम्मद राजा यह सब देख रहा था। वह बिना देर किए ही नदी में छलांग लगा दी और युवती को सुरक्षित बाहर निकालकर बाइक से इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।
घायल युवती कि इलाज किया जा रहा है युवती की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के कंकारी गांव निवासी मुस्लिम अंसारी की पुत्री शहनाज अख्तर (19 वर्ष) के रूप में हुई है।
युवती किस कारणों से आत्म हत्या करने का प्रयास किया है उसे होस में आने के बाद ही बताया जा सकता है।
आत्म हत्या करने वाली युवती को बचाने वाला टेंपू चालक मोहम्मद राजा ने बताया कि वह बैरिया से टेंपो पर सामान लेकर शाहपुर जा रहे थे।
इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक युवती अचानक पुल से नदी में कूद गई और उसे बचाने किसी ने नहीं उतरा तब, उन्होंने तुरंत साहस दिखाते हुए नदी में छलांग लगाई।
युवती को बचाकर अस्पताल पहुंचाया उसका इलाज चल रहा है। वहीं इस सराहनीय कार्य के लिए टेंपू चालक मोहम्मद राजा कि चर्चा चारों तरफ किया जा रहा है कि अभी भी इंसानियत जिंदा है।
एक टेम्पू चालक अपनी जान कि बाजी लगाकर किसी बेटी की जान बचाया है इससे लोगों को प्रेरणा लेने कि आवश्यकता है।

