पलामू में विराट हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक एकता और राष्ट्रवाद पर दिया जोर।

पलामू न्यूज Live//मेदिनीनगर : पलामू जिले के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित अटल स्मृति भवन सभागार में 22 अप्रैल 2026 बुधवार को सकल हिंदू समाज के द्वारा भव्य विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हिंदू सम्मेलन के मुख्य संरक्षक सह पांकी विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक झारखंड के गोपाल जी, पूज्य दीदी मां लाडली शरण जी, स्वामी सीताराम शरण जी, हिन्दू सम्मेलन के अध्यक्ष पंकज मिश्रा, पलामू जिला के राष्ट्रीय स्वयं संघ के सह संचालक श्याम किशोर सिंह, पुजारी प्रवीन मिश्रा, बच्चन दास, भोलू पंडित, विभाग के कार्यवाहक सत्येंद्र कुमार, पलामू भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विराट हिंदू सम्मेलन की विधिवत शुरुआत सामूहिक अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन से की गई, वहीं कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथि गणों को भागवत गीता और तलवार देखकर सम्मानित किया गया। हिंदू विराट सम्मेलन में महिलाओं और बच्चों की भारी उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह आयोजन केवल किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं बल्कि पूरे समाज इसकी प्रतिनिधित्व कर रहा था। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में हिंदू समाज की भूमिका पर चर्चा करना था। आरएसएस के प्रांत प्रचारक गोपाल जी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए हिंदू समाज में बढ़ती कुरीतियों को दूर करने और समाज को एकजुट करने का आह्वान किया। वहीं स्वामी सीताराम शरण ने कहा कि हमें अपनी प्राचीन संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को याद रखना चाहिए। जातिवाद से ऊपर उठकर सशक्त समाज का निर्माण करना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पूज्य दीदी मां लाडली शरण जी ने कहा कि समाज की किसी बेटी के साथ किसी अप्रिय घटना को जातियों के चश्मे से देखना समाज के लिए हानिकारक है। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक हम तेरा-मेरा और फलां चिलना जात के नाम पर बंटते रहेंगे, तब तक समाज सुरक्षित नहीं रह सकता है, उन्होंने एकजुटता को ही समाज के लिए एकमात्र समाधान बताया। हिंदू सम्राट सह पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने कहा कि पूरे देश में हिंदू समाज के लोगों को कमजोर करने की साजिश एक विशेष समुदाय के द्वारा चलाया जा रहा है। इसे लेकर हम सभी हिंदू समाज के लोगों को एकजुट होकर सजग होना बहुत जरूरी है। सोचने वाली बात है कि देश में हिंदू समाज की जनसंख्या लगातार घट रही है, जबकि मुस्लिम परिवार की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम परिवार के द्वारा जनसंख्या बढ़ाने के लिए पूरे देश में एजेंडा चलाया जा रहा है। हिंदू के हरेक परिवार में कम से कम तीन बच्चा होना जरूरी है, ताकि आने वाले समय में हिंदुओं की जनसंख्या में कमी ना हो सके। वहीं इस कार्यक्रम के चारों ओर भगवा ध्वज लहरा रहे थे और पूरा वातावरण जय घोष से गुंजायमान था। सम्मेलन के सफल आयोजन के बाद सभी उपस्थित जनसमूह और आयोजकों ने इसे ऐतिहासिक और प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकार उमाशंकर मिश्रा ने हिंदू समाज के लोगों को एकजुटता के लिए एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम को माता भारतीय की आरती के साथ समापन किया गया, कार्यक्रम के अंत में श्री राम खिचड़ी प्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद वितरण के दौरान अनुशासन और श्रद्धा का विशेष माहौल देखा गया। मौके पर हिंदू सम्राट सह पांकी विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, पांकी विधायक के जिला प्रतिनिधि प्रकाश मेहता, प्रो. बच्चन ठाकुर, समाजसेवी कमेश यादव, छोटे लाल सोनी, भरत प्रसाद, धनंजय कश्यप, पलक श्रीवास्तव, चितरंजन जी, संदीप सौंडिक, सुधीर तिवारी, अंगद मेहता, बिट्टू श्रीवास्तव, पिंटू गुप्ता, चंद्रदेव प्रजापति, अधिवक्ता लाला प्रसाद यादव, वीरेंद्र चंद्रवंशी, विधायक प्रतिनिधि सुनील कुशवाहा, ओमप्रकाश दुबे, निर्मल मेहता, वीरेंद्र मेहता, अजय पासवान, विजय ठाकुर, अमारीक भुइयां, रंजय भुइयां, महेश यादव, आशीष सिन्हा, परमेश्वर साव, मीडिया प्रभारी राकेश कुमार वर्मा उर्फ सोनू, अरविंद मेहता, रोशन मेहता, अनुज चंद्रवंशी सहित काफी संख्या में हिंदू समाज के लोग मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

LIVE FM सुनें