दिलीप प्रताप सिंह शेखावत पलामू के 106वें जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया।

पलामू न्यूज Live//मेदिनीनगर: पलामू जिले में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2019 बैच के अधिकारी श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत आज पलामू के 106 वें जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान उपायुक्त श्रीमती समीरा एस ने उन्हें प्रभार सौंपा और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। पदभार ग्रहण के उपरांत नव पदस्थापित उपायुक्त श्री शेखावत जिले के पदाधिकारी एवं मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने सभी से सहयोग की अपेक्षा जताई और कहा कि हम सभी की सहयोग से पलामू का विकास होगा। उन्होंने विकास के कार्यो को आगे ले जाने की बातें कही, सरकार की योजनाओं को अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों तक पहुंचाना ही लक्ष्य रहेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का लगातार भ्रमण कर आमजनों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं से रूबरू होना एवं उनका समाधान करना एक सूत्री कार्यक्रम रहेगा। वहीं निवर्तमान उपायुक्त समीरा एस ने कहा कि पलामू में टीम भावना के साथ कार्य करने की कोशिश की, योजनाओं का लाभ आमजनों को सुलभता से मिले इसके लिए हर संभव प्रयास किया अब आगे इस कार्य को गति देने में नये उपायुक्त की भूमिका रहेगी। पलामू के विकास कार्यो में आमजनों के साथ- साथ पदाधिकारी एवं मीडिया का काफी सहयोग मिला। उन्होंने सभी से जिले के चहुंमुखी विकास में वर्तमान उपायुक्त को भी सहयोग करने की उम्मीद जतायी। पदभार ग्रहण के पश्चात उपायुक्त को जिले के पदाधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। मौके पर मुख्य रूप से निवर्तमान उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार सहित जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी सहित अन्य कर्मीगण एवं मीडिया के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें