तुकबेरा निवासी बिजली मिस्त्री नागेन्द्र पासवान की दु:खद मौत कम्पनी के सुरक्षा मानकों की लापरवाही है: झारखण्ड क्रांति मंच।
पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर में झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने आज देश को महान बलिदानी सपुतों अमर शहीद सरदार भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को कोटि कोटि नमन अर्पित करते हुए शोक विज्ञप्ति जारी किया है।
जिसमें उन्होंने कहा कि तुकबेरा ग्रामवासी बिजली मिस्त्री नागेन्द्र पासवान की “गाड़ी गांव” में बिजली फाॅल्ट ठीक करते समय पोल से गिरकर हुई मौत पर गहरा दु:ख प्रकट किया है।
उन्होंने कहा है कि बिजली मिस्त्री नागेन्द्र पासवान की मौत के लिए मां वैष्णवी कंस्ट्रक्शन कंपनी का लापरवाह प्रबन्धन व उसका सुरक्षा मानक का अभाव जिम्मेदार है।
शोक विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है कि बिजली विभाग के संविदा पर कम्पनी के माध्यम से बहाल ऐसे कर्मचारी हमेशा खतरों से खेलकर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करते हैं।
ऐसे में बिना बिजली रोधी दास्तानें व आवश्यक सुरक्षा मानकों के बिजली खम्भे पर चढ़कर बिना बिजली काटे तार मरम्मती कार्य करना कई बार जानलेवा साबित होता है।
ऐसे में जोखिम भरे कार्यों में संलिप्त कुशल कर्मचारियों के सम्मानजनक वेतन, ग्रेच्युटी, पेंशन व बिमा की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए।
लेकिन अफसोस की बात तो यह है कि नीजिकरण के इस अंधे दौर में मजदूर हितों के प्रति प्रबन्धन लापरवाह हो कर सिर्फ उनका शोषण में लगा रहता है, जो निंदनीय है।
विज्ञप्ति के अंत में जेकेएम अध्यक्ष ने मृतक बिजली मिस्त्री नागेन्द्र पासवान के आश्रितों को 50 लाख रुपए मुआवजा, एक आश्रित को नौकरी, दोनों बच्चों को मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था व उसकी पत्नी को आजीवन पेंशन दिलाने की मांग उपायुक्त पलामू से किया है।

