लेस्लीगंज पुलिस पचमो गांव में फरार चल रहे युवक के घर चीपकाया इश्तिहार।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पचमो गांव में माननीय न्यायालय के द्वारा निर्गत इश्तिहार को लेस्लीगंज थाना पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त के घर चीपकाया। बता दें कि पचमो गांव निवासी सोनू कुमार यादव उम्र 20 वर्ष पिता- अशोक यादव गांव के ही एक लड़की को शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाया। गांव से लड़की को लेकर कई महीनो तक लड़का बाहर रहा गांव आने के बाद परिजनों ने उसे शादी करने को कहा तो वह इनकार कर दिया। इस मामले को लेकर कई बार पंचायती भी हुई परंतु उसने समाज की बातों को ठुकराते हुए लड़की और उसके परिजनों को मारपीट और जाति सूचक गाली-गलौज किया। इससे आहत होकर लड़की ने कानून का सहारा लिया और नजदीकी थाना में लिखित आवेदन दिया। कांड संख्या- 153/2025 दिनांक 26 -10 2025 धारा- 126(2)/ 115(2)/64(1) B.N.S 2023 एवं 3/4 SC/ST ACT के तहत लड़की ने उस लड़के के उपर मामला दर्ज कराई, पुलिस ने उस लड़के से सम्पर्क करने का बहुत प्रयास किया परंतु उन्हें निराशा ही हाथ लगी। उसके बाद से अभियुक्त गिरफ्तार होने के डर से फरार चल रहा है, उसके विरुद्ध माननीय न्यायालय के द्वारा निर्गत इश्तिहार को लेस्लीगंज थाना के द्वारा डुगडुगी बजाकर विश्वसनीय परिजन एवं दो स्वतंत्र गवाह के समझ। दिनांक 23 मार्च 2026 दिन सोमवार को करीब 7:30 बजे सुबह विधिवत उसके घर पर इश्तिहार चीपकाया गया। अनुसंधानकर्ता विक्रम शील एवं सशस्त्र बल के मौजूद रहें।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें