लेस्लीगंज मिडिल स्कूल मैदान में सनातन धर्म सभा केन्द्रीय समिति 27 मार्च को करेगी रावण दहन।
पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड मुख्यालय में आगामी रामनवमी 2026 को भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाने को लेकर सनातन धर्म सभा केंद्रीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का माहौल भक्ति, उत्साह और समर्पण से ओत-प्रोत रहा, जहां सभी सदस्यों ने एकजुट होकर पर्व को यादगार बनाने का संकल्प लिया।
बैठक की अध्यक्षता सनातन धर्म सभा का केंद्रीय अध्यक्ष अजीत तिवारी ने की, जबकि संचालन चंदन कुमार दुबे ने किया। केंद्रीय महासचिव रामप्रकाश तिवारी की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस दौरान रामनवमी संचालन समिति का गठन करते हुए तारकेश्वर पासवान को मुख्य संरक्षक एवं नागेंद्र सिंह उर्फ नगीना सिंह को महामंत्री बनाया गया।
निर्णय लिया गया कि 27 मार्च (शुक्रवार) को मध्य विद्यालय परिसर लेस्लीगंज/पशु अस्पताल के समीप भव्य आयोजन किया जाएगा।
शुक्रवार की शाम 4 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आने वाले रामनवमी जुलूसों का स्वागत एवं सम्मानित किया जाएगा।
जिसके उपरांत रावण पुतला दहन, अखाड़ा प्रदर्शन और भक्ति जागरण जैसे कार्यक्रम होंगे। वहीं इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के वित्त, वाणिज्य कर, योजना विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री माननीय राधाकृष्ण किशोर शामिल होंगे।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद (सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार) के सदस्य रविन्द्र नाथ तिवारी एवं पलामू-गढ़वा क्षेत्र के युवा नेता प्रशांत किशोर की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस पावन पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें और आपसी सौहार्द के साथ रामनवमी त्योहार को सफल बनाएं।
इस बैठक में केंद्रीय संरक्षक लव मेहता, मुनीन्द्र नाथ दुबे, सीताराम दुबे, प्रसिद्ध नारायण तिवारी, आकाश सिंह, प्रवीण दुबे, संत कुमार तिवारी, दीपक गिरी, राजू कुमार तिवारी, रोशन कुमार सोनी, प्रिंस कुमार तिवारी, राजू राय, उत्तम कश्यप, दिलीप तिवारी, पिंटू पांडे सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

