पलामू में हत्या एवं आपराधिक मामले पर अभिलंब नियंत्रण करें प्रशासन अन्यथा होगी उग्र आंदोलन- संदीप सरकार।

पलामू न्यूज Live//छतरपुर: पलामू जिले में दिन प्रतिदिन चोरी लूटपाट रेफ हत्या जैसे अपराधिक घटना बढ़ते ही जा रही हैं, पलामू पुलिस अब तक घटना को रोकने में नाकामयाब रही है, बीते दिन नौडीहाबाजार के मांगराडीह में 17 वर्षीय दलित बच्ची आस्था कुमारी को सुनियोजित तरीके से हत्या कर दी गई। ये बातें छत्तरपुर युवा एकता मंच पलामू जिला अध्यक्ष सह छतरपुर पाटन विधानसभा पूर्व प्रत्याशी युवा नेता संदीप सरकार ने एक प्रेस ब्यान जारी करते हुए कहा है। आगे उन्होंने कहा कि इधर पड़वा थाना क्षेत्र के तेलियाही में दलित युवक को पीट पीट कर हत्या कर दिया गया है। परंतु पुलिस अभी तक आरोपियों को पकड़ने में असफल रही है, राज्य के सबसे पॉवर फूल मंत्री माननीय वित्त मंत्री महोदय जी के विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दलितों पर अत्याचार और हत्याएं बढ़ते जा रहा है। विगत एक वर्ष पहले बाबा साहब अंबेडकर जयंती में छत्तरपुर मंच से वित्त मंत्री महोदय ने कहा था कि मैं दलित होने के कारण मंत्री बना हूं, परंतु जब दलितों के यहां घटनाएं घट रही है तो मंत्री महोदय जी को पीड़ित परिवार से मिलने तक का समय नहीं है। इन सभी घटना घटने के बाद मंत्री जी क्षेत्र में आकर इसतार पार्टी में शामिल होते है परंतु पीड़िता परिवार से मुलाकात करने के लिए उनके पास समय नहीं होता है जिसका मै निंदा करता हु। संदीप सरकार ने वित्त मंत्री महोदय और पलामू पुलिस कप्तान से घटनाओं को नियंत्रण करने एवं दोषियों पर करवाई करने का अनुरोध किया है। दोषियों पर करवाई नहीं होने की स्थिति में आगे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts