शादी में जयमाला स्टेज पर हुआ विवाद तो दुल्हन के चचेरा भाई ने दुल्हे के चचेरे भाई को मारा गोली, पुलिस जांच में जुटी ।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नवगढ़ गांव में मंगलवार की रात्रि एक शादी समारोह में अफरातफरी उस वक्त मच गई जब एक युवक को गोली मारदी गई। युवक का किस्मत ठीक था इसलिए उसकी जान बच गई और उसका इलाज पलामू जिले के एमएमसीएच में की जा रही है। बता दें की बीते मंगलवार को गढ़वा जिले के लगमा गांव से पलामू जिले के नीलांबर पीतांबर पुर प्रखंड अंतर्गत नौगढ़ गांव में राहुल चौधरी का खुशी-खुशी बारात आया था। गाजे बाजे धूम-धड़ाके के साथ बरात लगाया जा रहा था जयमाल के स्टेज पर दूल्हे के दोस्तों को चढ़ने को लेकर हुई विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दुल्हन के चचेरा भाई राकेश चौधरी हाथ में देसी कट्टा लेकर स्टेज पर चढ़ गया और हंगामा कर रहे युवकों को समझाने का प्रयास किया परंतु किसी ने एक नहीं सुनी आवेश में आकर उसने कमल चौधरी नामक युवक को गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया। इस घटना के बाद मंगलवार की रात्रि जयमाल स्टेज पर अफरा-तफरी मच गई किसी ने लेस्लीगंज थाना को सूचित किया। सूचना पाते ही थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचा और घायल युवक को मेदिनीनगर भेज दिया जहां युवक का इलाज किया जा रहा है वह खतरे से बाहर है। लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि मंगलवार की रात्रि किसी के माध्यम से सुचना मिली कि नवगढ़ गांव में गढ़वा से चौधरी परिवार में बारात आई थी। जयमाला स्टेज पर चढ़ने को लेकर विवाद हुआ वहीं लड़की के चचेरे भाई राकेश चौधरी देशी कट्टा लेकर स्टेज पर चढ़कर एक युवक को थपड़ जड़ दिया और कट्टा लहराते हुए नजर आया यह दृश्य जयमाला में मौजूद लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया है। वहीं जयमाला स्टेज से जाकर कमल चौधरी ने एक कार में बैठ गए परंतु कार से बाहर निकाल कर राकेश चौधरी ने उसके पैर में गोली मारी। जिससे वह घायल हो गया। सूचना मिलते ही लेस्लीगंज थाना की  पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए मेदिनीराय अस्पताल भेज दिया गया है जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसकी इलाज की जा रही है। उसके साथ दो और लोगों को चोट लगी थी जिन्हें इलाज के बाद छुटी दे दी गई है कमल चौधरी का इलाज किया जा रहा है वह खतरे से बाहर है। वहीं गोली चलाने वाले राकेश चौधरी जो पेशे से पारा टीचर हैं उनके ऊपर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किया जाएगा। यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ है लोगों का कहना है कि युवक को कार से बाहर निकाल कर गोली मारना एक शिक्षक होकर ऐसा कार्य करना कही से शोभनीयें नहीं है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें