बिजय राम पुर्वी जिला परिषद ने किया चबूतरा निर्माण का शिलान्यास।

पलामू न्यूज लाइव//पलामू,नीलांबर पीतांबरपुर: पुर्वी जिला परिषद बिजय राम ने मंगलवार को ग्राम पंचायत राजहरा पाल टोला स्थित पीपल पेड़ शिव स्थान के समीप 15वीं वित्त आयोग से चबुतरा निर्माण का विधि-विधान से पूजा पाठ व नारियल फोड़कर शिलान्यास किया गया। सर्व प्रथम शिलान्यास स्थल पर पहुंचते ही राजहरा गांव के ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर जिला परिषद बिजय राम को गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। तत्पश्चात ग्रामीणों कि मौजूदगी में चबुतरा निर्माण का शिलान्यास किया गया। वहीं अपने संबोधन में पूर्वी जिला परिषद बिजय राम ने कहा कि ग्राम पंचायत राजहरा पाल टोला शिव स्थान पीपल पेड़ के समीप सामूहिक बैठका हेतु एक चबूतरा का निर्माण अति आवश्यक थी जिसे जिला परिषद फंड 15 वीं वित्त आयोग से प्राप्त हुई जिसकी शिलान्यास किया जा रहा है। बहुत जल्द यह चबूतरा निर्माण का कार्य आरंभ होगी जिसे संवेदकों ने गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निर्माण करेंगे। आगे पूर्वी जिला परिषद ने कहा कि मुझे जनता अपनी सेवा के लिए चुनकर जिस उम्मीद के साथ भेजी है तो हम भी उनके विकास कार्यों में खरा उतरूंगा। मौके पर अनिल जायसवाल, विकास पाण्डेय, अजय पाल, सकिनदर राम, राजकुमार पाल, विनोद पाल, सुरेन्द्र राम, हिरदय कुमार, संजय पाल, किशुन यादव, ब्रजेश पाल, सनोज पाल, प्रेम साहू कृष्णा राम, ब्रह्म देव यादव, इम्तियाज अंसारी, गरिबा पाल, किशुन पाल, देवदीप पाल, हरदयाल पाल, गौतम सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें