महावीर मोड़ मिट्टी लदा ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर तीन लोग घायल।

पलामू न्यूज Live//पलामू नीलांबर पीतांबरपुर: लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के महावीर मोड़ के समीप गुरुवार कि सुबह सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर भेजा गया।

मिट्टी लदा ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर तीन घायल।

घायलों में उर्मिला कुंवर 60 वर्ष, रूपवंती देवी और सूरज कुमार (26) शामिल हैं। चिकित्सकों ने रूपवंती देवी और सूरज कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। जबकि उर्मिला कुंवर का इलाज एमएमसीएच में चल रहा है साथ में मौजूद एक बच्चा सुरक्षित बताया जा रहा है रूपवंती और सूरज माँ बेटे हैं।

शादी समारोह में शामिल होकर घर वापस लौट रहे थे रास्ते में हुई घटना।

परिजनों के अनुसार चारों लोग चैनपुर के बहेरवा गांव में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लेस्लीगंज के कोट खास लौट रहे थे। इसी दौरान महावीर मोड़ के पास मिट्टी लदे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना इतना जोरदार था की मोटरसाइकिल के अगले पहिया का रिम टूट गया है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके का फायदा उठा कर ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गया है। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर पर मिट्टी लदी हुई थी और वह संभवतः महावीर मोड़ के ईर्द गिर्द किसी ईंट-भट्ठे की ओर जा रहा था। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है ट्रैक्टर सहित फरार चालक की तलाश की जा रही है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें