शबे-ए-बरात की पाक रात में इबादत, रोशनी और दुआओं से लेस्लीगंज थाना क्षेत्र जगमगाया।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड में शबे-ए-बरात की पाक और बरकत वाली रात को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरे अकीदत, एहतराम और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया। इस मौके पर मस्जिदों को खास तौर पर सजाया गया वहीं गली-मोहल्लों में भी रोशनी और सजावट देखने को मिली। चारों ओर नूरानी माहौल रहा पूरी रात इबादत, तिलावत-ए-कुरआन, नफ़्ल नमाज़ और दुआओं का सिलसिला चलता रहा। शबे-ए-बरात को लेकर बुजुर्गों के साथ-साथ नौजवानों और बच्चों में भी खास जोश नजर आया। रात भर मस्जिदों में अल्लाह की इबादत की गई और अपने गुनाहों की माफी, मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआएं मांगी गईं। लोगों ने इस रात को रहमत और मग़फिरत की रात बताते हुए अल्लाह की बारगाह में गिड़गिड़ाकर दुआ की। रात के आखिरी हिस्से में बड़ी संख्या में लोग कब्रिस्तान पहुंचे, जहां अपने मरहूम अज़ीज़ों के लिए दुआ-ए-मग़फिरत की गई। कब्रों पर फातिहा पढ़ी गई और इस बात की दुआ मांगी गई कि अल्लाह सभी मरहूमीन की मग़फिरत फरमाए और जन्नत में आला मुकाम अता करे। कब्रिस्तान में भी सादगी और सुकून के साथ इबादत का माहौल बना रहा, शबे-ए-बरात के बाद कई लोगों ने रोज़ा भी रखा। लोगों का मानना है कि इस पाक रात के बाद रोज़ा रखना सवाब का काम है। सुबह होते ही रोज़ेदारों ने सहरी कर रोज़े की नियत की और दिन भर इबादत व संयम के साथ गुज़ारा किया। इस मौके पर थाना स्तरीय सदर फिरोज अंसारी, सेकेट्री मुन्ना खान, नसीम राजा, मुजफ्फर खान, शमीम खलीफा, तनवीर आलम, महीर खलीफा सहित सैकड़ों की संख्या में बच्चे, नौजवान और बुजुर्ग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर अमन, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का पैगाम दिया।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें