झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन पलामू के सैकड़ों लोगों ने थामा, केंद्रीय महासचिव ने किया स्वागत।

पलामू न्यूज Live//झारखंड के राजधानी रांची स्थित झामुमो केंद्रीय कार्यालय में रविवार को झामुमो केंद्रीय कार्यालय में केंद्रीय अध्यक्ष सह सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पार्टी के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए पलामू जिला के सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने सदस्यता लेने वालों का स्वागत किया और उन्हें पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर आधिकारिक तौर पर सदस्यता दिलाई। पलामू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में मेदिनीनगर नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती पूनम सिंह सहित अन्य लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। विनोद कुमार पांडेय ने सदस्यों को पार्टी के नीति और सिद्धांतों से अवगत कराया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने और राज्य के विकास में योगदान देने का संकल्प सभी को लेना चाहिए। सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मेदिनीनगर पूनम सिंह, सूर्यांश प्रताप सिंह (पूर्व प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस), आजाद खान, जितेंद्र सिंह, रौनक सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, मोहम्मद फिरोज, प्रतीक सिंह, रुद्र कुमार, कृष्ण कांत, इम्तियाज अंसारी, गुड्डू कुमार, रौशन कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे। इस अवसर पर पलामू जिला से पार्टी के केंद्रीय सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष शानू सिद्दीकी, केंद्रीय सदस्य हाजी ललन, रमेश सिंह, अनुराग सिंह, बबलू सिंह, देवानंद भारद्वाज, रिशु अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता गण भी मौजूद रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts