झारखंड का ही महेंद्र सिंह धोनी हैं जिन्होंने क्रिकेट खेल से देश का नाम रोशन किया, खेल प्रेमियों उनसे प्रेरणा लें: डब्लू राय।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत कोट खास पंचायत के पथरही में बहु-प्रतीक्षित प्रीमियर लीग (सीजन-4) क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य अतिथि श्री राम बोरवेल्स के प्रोपराइटर सह कोट खास पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी समाजसेवी श्री नवल किशोर राय उर्फ डब्लू राय एवं लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और बल्ला, बैट घुमा कर शुभारंभ किया। इसके पूर्व में आयोजन कर्ता ने मुख्य अतिथि डब्लू रायजी एवं थाना प्रभारी उत्तम राय को मंच पर पहुंचते ही गर्म जोशी के साथ फूल माला से स्वागत किया। अपने संबोधन में डब्लू राय जी ने कहा कि इसी झारखंड के धरती का एक मशहूर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी हैं। जिन्होंने देश का नाम रोशन किया है उनसे खेल प्रेमियों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। किसी भी खेल स्वास्थ्य, मनोरंजन और आय का भी स्रोत है इसलिए खेल को सिर्फ खेल समझकर न खेलें। आयोजन कर्ता को उन्होंने कहा कि इस खेल को खेलाने में किसी प्रकार की आवश्यकता है तो वो उनसे बेझिझक होकर बोलें उन्हें हर समस्या का समाधान किया जाएगा। साथ ही मौके पर समाजसेवी श्री नवल किशोर राय ने आयोजन कर्ता को अपने ओर से 11000 रुपए का सहयोग राशि दिए और कहा कि जरूरत पड़ने पर और सहयोग की जाएगी। उद्घाटन के पश्चात खेले गए पहले मुकाबले में कुराईन पतरा और तुर्काडीह की टीमें आमने-सामने रहीं। मैच से पूर्व अतिथियों ने पिच पर खड़े सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय खिलाड़ियों से अनुशासन, खेल भावना और सौहार्द के साथ खेलने की अपील की।

अंतिम ओवर तक चले इस मुकाबले ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कुराईन पतरा की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 140 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तुर्काडीह की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 13.5 ओवर में 141 रन बनाकर मुकाबला 2 विकेट से अपने नाम कर लिया। अंतिम ओवर तक चले इस मुकाबले ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया। मैच के दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष राम नारायण दुबे, प्रभात कुमार दुबे, सचिव रोहित दुबे, विवेक दुबे, रोहन दुबे, कोषाध्यक्ष नीरज दुबे, दीपांशु दुबे, व्यवस्थापक जितेंद्र दुबे, पंकज दुबे, विकु दुबे, संयोजक परिजित दुबे, राजन दुबे, अंकित दुबे, सूरज दुबे, अभिषेक दुबे, हिमांशु रंजन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें