पलामू में फर्ज़ी IAS अधिकारी का पर्दाफाश 7 वर्षों से घर वाले को दे रहा था धोखा, पुलिस गिरफ्तार कर भेजा जेल।।

पलामू न्यूज Live//देश के कई बड़े शहरों में नक़ली IAS /IPS, डॉक्टर, इंजिनियर, पत्रकार या अन्य बड़े पदों पर आसीन पदाधिकारीयों कि खबरों को आपने तो जरूर सुना होगा। लेकिन इससे झारखंड भी अछुता नहीं है आइए अब राज्य में स्थित मशहूर एक जिला है वहां का आपको शैर कराता हूं, यहां तो एक नक़ली आईएएस अधिकारी ने अपने पिता और परिजनों को 7 सालों तक धोखे में रखा और एक थाना प्रभारी को आंख में धूल झोंकना चाहा परंतु वो धूल उल्टा उसी के आंखों में जा पड़ी और हो गया उसका चेहरा बेनकाब। बता दें कि पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना में 2 जनवरी 2026 शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे एक व्यक्ति अपने रिश्तेदार का जमीनी विवाद के संबंध में पैरवी करने के लिये हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी से मिलने आया। जो अपना नाम राजेश कुमार पिता स्वर्गीय राम किशोर राम पता कुकही हैदरनगर थाना तथा अपने आपको 2014 बैच का उड़ीसा कैडर का एक IAS ऑफिसर और वर्तमान में भुनेश्वर के खरवेला नगर में C.A.O के पद पर पदास्थापित बताया। हुसैनाबाद थाना प्रभारी के द्वारा उस व्यक्ति से उसके पोस्टिंग के संबध में पुछने पर वह व्यक्ति के द्वारा बताया गया कि देहरादून, हैदराबाद, भुनेश्वर में काम कर चुका है। हुसैनाबाद थाना प्रभारी के द्वारा पुछा गया कि तीन अलग-अलग राज्यो मे कैसे आपकी पदास्थापित हो सकती है तो उनके द्वारा बताया गया कि मैं I.A.S. ऑफिसर ही नहीं बल्कि IPTAFS ऑफिसर भी हूँ। जो UPSC के द्वारा ही चयनित किया जाता है जो I.A.S. के समकक्ष होता है इतना बताकर वह व्यक्ति थाना से चला गया। हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी को उस व्यक्ति के बातों और पदो की पहचान पर संदेह हुआ तब उपरोक्त सारी बातों को उन्होंने अपने वरीय पदाधिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुसैनाबाद श्री एस मोहम्मद याकूब को सूचित किया। प्रारंभिक जांच और उस व्यक्ति के गांव के लोगों तथा अन्य से गहन जांच पड़लात करने पर पाया गया कि वह व्यक्ति IPTAFS ऑफिसर नहीं है वह लोगों को धोखा दे रहा है। वहीं हुसैनाबाद पुलिस ने उस व्यक्ति को थाना बुलाकर पुछ-ताछ किया और संबंधित व्यक्ति से अपनी पहचान, नियुक्ति पत्र, पहचान पत्र, विभागीय दस्तावेजों के संबंध में मांग की गयी। तब उनके द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया गया। गहन जाँच करने पर यह स्पष्ट हुआ कि वह व्यक्ति कोई IPTAFS ऑफिसर नहीं है तथा उक्त व्यक्ति ने अपने ब्यान में स्वीकार किया कि वह कोई IPTAFS ऑफिसर नहीं है।

पिता का सपना था बेटा बने IAS अधिकारी पर बेटा सभी को दे रहा था धोखा, पुलिस गिरफ्तार कर भेजा जेल।

हुसैनाबाद थाना में पकड़े गए फर्जी आईएएस अधिकारी 35 वर्षीय राजेश कुमार के पिता स्वर्ग राम किशोर राम का सपना था कि उसका बेटा एक भारतीय प्रशासनिक सेवा में अधिकारी बने तब वह UPSC के परीक्षा में चार बार प्रयास किया परन्तु परीक्षा पास नहीं कर सका। अपने माता-पिता घर वालों तथा अन्य रिश्तेदारों को झूठ बोल दिया कि वह एक IPTAFS ऑफिसर बन गया है, लेकिन वह विगत 6-7 वर्षों से एक फर्जी IPTAFS ऑफिसर बनकर घुम रहा है। पुलिस ने उस व्यक्ति की तालाशी ली तो उसके पैकेट से एक IPTAFS ऑफिसर का फर्जी आईडी कार्ड मिला तथा उस व्यक्ति के हुडंई कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH01Z- 4884 के आगे नेमबोर्ड लगा हुआ था। जिसपर “GOVT. OF INDIA CAO DEPARTMENT OF TELCOMMUNICATION” लिखा हुआ फर्जी नेमबोर्ड तथा गाड़ी से अन्य संदिग्ध सामान बरामद हुआ जिसे विधिवत जप्त कर शीलबंद किया गया। जिसके बाद हुसैनाबाद थाना कांड संख्या-01/26, धारा- 204/205 /336(2)/336(3)/337/339/340 (2)BNS के अंतर्गत मामला दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त राजेश कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पलामू में नक़ली IAS अधिकारी के पर्दाफाश एवं छापामारी दल में कौन रहे शामिल।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुसैनाबाद श्री एस मोहम्मद याकूब, पु० नि० सह थाना प्रभारी हुसैनाबाद श्री सोनू कुमार चौधरी। हैदरनगर थाना पु०अ०नि० धनंजय कुमार गोप, देवरी ओपी प्रभारी पु०अ०नि० बबलु कुमार, हुसैनाबाद थाना पु०अ०नि० रमन यादव, अनुसंधानकर्ता हुसैनाबाद थाना पु०अ०नि० मुकेश कुमार सिंह।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें