पलामू में ऐसा भी विद्यालय है जहां बच्चों की पढ़ाई नहीं, बल्कि धान सुखाया जाता है, सिस्टम से नहीं शिक्षक की मनमानी से चलता है स्कूल।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला अंतर्गत पांकी प्रखंड के होटाई के मोहलनिया टांड़ उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को एमडीएम से वंचित रखा जा रहा है। इस विद्यालय में बड़े पैमाने पर अनियमितता का उजागर, पांकी विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता के जिला प्रतिनिधि प्रकाश मेहता के निरीक्षण के दौरान हुई है। इस विद्यालय कि हालात देखकर पांकी विधायक के जिला प्रतिनिधि चौंक गए। उन्होंने कहा कि मौके पर जांच के दौरान पाया गया कि विद्यालय के अधिकांश कमरों में धान पसारा हुआ है विद्यालय भवन की स्थिति काफी जर्जर है। शौचालय और किचन शेड की स्थिति अत्यंत ही खराब है, विद्यालय में शिक्षक की उपस्थिति नहीं होने के कारण बच्चों की उपस्थिति शून्य रहता है। महीना में मुश्किल से 10 दिन ही टीचर स्कूल आते हैं पढ़ाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। बच्चों को मिलने वाली पौष्टिक आहार शिक्षक द्वारा डकार लिया जा रहा है यूं कहा जाए कि सिर्फ कागज पर स्कूल का संचालन किया जा रहा है। विधायक प्रतिनिधि प्रकाश मेहता ने बताया कि जांच के दौरान विद्यालय में बड़े पैमाने पर अनियमितता देखने को मिला और समय से पहले ही 2:30 बजे विद्यालय बंद कर दिया गया था। स्थानीय ग्रामीणों ने पांकी विधायक के जिला प्रतिनिधि को बताया कि विद्यालय में पिछले कई दिनों से एमडीएम बच्चों को नहीं मिल रहा है, विद्यालय के टीचर अधिकांश दिन स्कूल से गायब रहते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापिका रेणु कुमारी के द्वारा हमेशा जो बच्चे स्कूल नहीं आते हैं उनका भी फर्जी हाजिरी बना दिया जाता है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि जिन बच्चों का हाजिरी बना है वे स्कूल पहुंचे ही नहीं हैं और स्कूल के जिस कमरों में बच्चों को बैठकर पढ़ाई करनी चाहिए, वहां धान सुखाया जा रहा है। विकास फंड से विद्यालय भवन की मरम्मत करने की बजाय राशि को डकार लिया गया है। विद्यालय भवन पूरी तरह से गौशाला बन गया है बच्चों का भविष्य भगवान भरोसे टिका हुआ है। विधायक के जिला प्रतिनिधि प्रकाश मेहता ने जिला शिक्षा अधीक्षक से मामले की जांच कर दोषी शिक्षिका पर कार्रवाई करने की मांग किया है। विधायक जिला प्रतिनिधि ने बताया कि इस संबंध में बहुत जल्द पलामू उपायुक्त से मिलकर स्कूल की हालत से अवगत कराएंगे ताकि स्कूल का सुधार हो सके।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें