जनसेवा, विकास और सुगम आवागमन यही हमारा संकल्प : पांकी विधायक।

पलामू न्यूज Live//पांकी विधायक कुश्वाहा डॉ शशिभूषण मेहता ने शनिवार को पांकी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सतबरवा एवं नीलांबर– पीतांबरपुर प्रखंड क्षेत्र में जनहित से जुड़े विकास कार्यों की तीन प्रमुख ग्रामीण सड़कों का सुदृढ़ीकरण एवं एक पुल निर्माण कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। वहीं शिलान्यास के दौरान पांकी विधायक ने कहा कि जनसेवा, विकास और सुगम आवागमन यही हमारा संकल्प है। इस कार्यों का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की आम जनता को सुगम, सुरक्षित एवं बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है, जिससे ग्रामींण क्षेत्रों में आवागमन के साथ-साथ विकास कि नई गति मिले।

पांकी विधायक कहां और किन कार्यों का किए शिलान्यास।

पांकी विधायक के द्वारा शिलान्यास किए गए कार्यों में प्रखंड सतबरवा अंतर्गत विपिन पाठक के घर से होते हुए लोहड़ी बस्ती तक 2.5 कि.मी. लंबाई के पथ सुदृढ़ीकरण कार्य। प्रखंड नीलांबर–पीतांबरपुर अंतर्गत डबरा मेन रोड से रविंद्र यादव के घर होते हुए मुड़ाथान बस्ती एवं मनकुरी डैम तक पथ निर्माण कार्य तथा सतबरवा प्रखंड के घुटुआ पंचायत अंतर्गत ग्राम सोहड़ी एवं पिंडरा के बीच पीपल के पेड़ के समीप कोईली नदी पर पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास शामिल है। इन सभी योजनाओं से ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी और क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इसके अतिरिक्त लोहड़ी एवं पिंडरा के बीच नदी किनारे स्थित अधूरे शिव मंदिर के निर्माण कार्य हेतु जनसहयोग से शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर पांकी विधायक कुश्वाहा डॉ शशिभूषण मेहता ने मंदिर निर्माण के लिए अपनी ओर से ₹51,000 (इक्यावन हजार रुपये) की सहयोग राशि प्रदान की तथा गांव के प्रत्येक व्यक्ति से ₹100 के सहयोग का आह्वान किया। साथ ही मंदिर निर्माण कार्य अगले दिन से प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया। शिव मंदिर के निर्माण से क्षेत्र में धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक वातावरण को मजबूती मिलेगी। साथ ही सतबरवा प्रखंड के ग्राम सोहड़ी स्थित राजकीयकृत स्तरोन्नत प्लस टू उच्च विद्यालय, सोहड़ीखास पहुंचकर विद्यालय की विधि-व्यवस्था, शैक्षणिक वातावरण एवं आवश्यक सुविधाओं में सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके। इस मौके पर प्रो. बच्चन ठाकुर, प्रखंड नीलांबर–पीतांबरपुर विधायक प्रतिनिधि सुनील कुशवाहा, उप-प्रमुख कुसुम देवी, सतबरवा प्रखंड विधायक प्रतिनिधि एवं सोशल मीडिया प्रभारी महेश यादव, धावाडीह पंचायत की मुखिया रिंकी यादव, समाजसेवी आशीष सिन्हा, रविंद्र यादव, लोहरसी मंडल अध्यक्ष रौशन सिंह, पांकी विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, राणा सिंह, प्रमोद कुमार, कार्तिक सिंह, सेठा यादव, जसवंत कुमार, रंजित मेहता, संतोष शुक्ला, विभाग के जेई, संवेदक सहित सैकड़ों ग्रामीण नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts