चतरा सांसद कालीचरण सिंह लेस्लीगंज के विभिन्न कार्यक्रमों में लिया हिस्सा, लोगों की समस्याओं से हुए रू-ब-रू।

पलामू न्यूज Live//चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र के लेस्लीगंज प्रखंड में दौरे के दौरान अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होकर आमलोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों, स्थानीय प्रतिनिधियों और वरिष्ठ नागरिकों से क्षेत्र की समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली। सांसद कालीचरण सिंह ने जामुनडीह में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी जी के दादी के दशगात्र में शामिल हुए। जहां ग्रामीणों की मांग पर जामुनडीह चारमुहान से हाई स्कूल जाने वाली सड़क को सांसद कोटे की राशि से पीसीसी सड़क निर्माण की स्वीकृति, जगतपुरुआ में कारगिल शहीद युगम्बर दीक्षित के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अधूरे मंदिर को पूर्ण निर्माण कराने में सहयोग करने का आश्वासन दिया। वहीं जगतपुरुआ के ग्रामीणों ने असामाजिक तत्वों द्वारा कई  खलिहानों में रखे पुआल में आग लगाने की बात उठाई और प्रशासन से सहयोग की मांग किया। सांसद श्री सिंह ने तत्काल लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय को ग्रामीणों की शिकायतों से अवगत कराते हुए रात्रि गश्तीदल बढ़ाने और सम्बंधित चौकीदार को चौकस करने, अपराध में शामिल असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने तथा अंचलाधिकारी को आपदा राहत कोष से तत्काल मदद करने का निर्देश दिया।इसके साथ ही सांसद मारिभांग में स्वतंत्रता सेनानी स्व रामेश्वर तिवारी के पुत्र स्व विजय तिवारी, मुरुबार में कुन्दरी कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल स्व मनोहर सिंह और सीताडीह में निर्मल मेहता के पिता के श्राद्धकर्म में शामिल हुए। मारिभांग में सड़क की दूर्दशा देख सांसद ने तत्काल सड़क निर्माण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सांसद सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधा उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि उठाए गए सभी मुद्दों पर गंभीरता से पहल की जा रही है और समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, ललित मेहता, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, चतुर्गुण राम, नवल सिंह, कमलेश पांडेय, ओमप्रकाश दुबे, बिनोद राम, बंटी सिंह, अंगद मेहता, बसंत वर्मा समेत दर्जनों लोग शामिल थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें