भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहेब की 70 वाँ महापरिनिर्वाण दिवस 6 दिसंबर को मेदिनीनगर के अम्बेडकर पार्क में मनाया जाएगा।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर में झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने आज एक प्रेस बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि आगामी 6 दिसम्बर 2025 को विश्व कुलभूषण, भारतीय संविधान निर्माता व मानवता के अप्रतिम मसीहा परम पूज्य बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की 70 वीं महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर मेदिनीनगर स्थित अम्बेडकर पार्क में महापरिनिर्वाण दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। जारी विज्ञप्ति में उन्होंने पलामू, गढ़वा एवं लातेहार के अम्बेडकरवादियों से बाबा साहेब के 70 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर अम्बेडकर पार्क मेदिनीनगर में आ कर उनकी आदम कद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर आधुनिक भारत के निर्माता बाबा साहेब के विचारों पर चलने का आह्वान किया है। ज्ञातव्य है कि आज बाबा साहेब के सबसे अमूल्य योगदान भारतीय संविधान को केन्द्रीय सता प्रतिष्ठान द्वारा बदल कर भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए नित्य नए प्रतिमान गढ़े जा रहे हैं। आज इस देश के अम्बेडकरवादी देश के 70वीं सदी के श्रद्धांड में जीने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से यह पूछना चाहते हैं कि संविधान की किस आर्टिकल की तहत अपने को प्रधान सेवक, प्रधानमंत्री कार्यालय को सेवा तीर्थ और राज भवन को लोक भवन आदि नाम कारण कर रहे हैं। बाबा साहेब के 70 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर यह भी संकल्प लेंगे कि बाबा साहेब की प्रतिष्ठा को धूल धूसरित करने के लिए मोदी सरकार एवं आरएसएस द्वारा चलाए जा रहे किसी भी दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। विज्ञप्ति के अंत में उन्होंने कहा है कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जेकेएम केन्द्रीय प्रधान महासचिव रबीन्द्र कुमार रवि, आई.टी सेल के केन्द्रीय अध्यक्ष कलीम अंसारी, पलामू जिला अध्यक्ष विजय राम, केन्द्रीय महासचिव सदीक अंसारी, श्री रामनरेश राम, केन्द्रीय संयुक्त सचिव युगल किशोर राम, अधिवक्ता सेल के केन्द्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार गुप्ता आदि लोग तैयारी में लगे हुए हैं।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें