मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 21 नवम्बर को पलामू के महावीर मोड़ “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में होगे शामिल।

पलामू न्यूज Live//झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन का दौरा 21 नवम्बर 2025 को पलामू जिले में प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को नीलांबर-पीतांबरपुर (लेस्लीगंज) प्रखंड के महावीर मोड़ में आयोजित होने वाले “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनका यह दौरा 2024 विधानसभा चुनाव के बाद पलामू में पहला आधिकारिक दौरा माना जा रहा है, जिसकी तैयारियां जिला प्रशासन ने शुरू कर दी हैं। पलामू एसपी रिष्मा रमेश और उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन ने झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के 21 नवंबर 2025 दिन शुक्रवार को पलामू में संभावित दौरे की पुष्टि की है। इससे पहले भी हेमंत सोरेन “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में हिस्सा लेते रहे हैं और 2023 के बाद से वे पलामू के विभिन्न इलाकों का पांच से अधिक बार दौरा कर चुके हैं। इस बार का यह कार्यक्रम स्थल पलामू जिला अंतर्गत नीलांबर- पीतांबरपुर प्रखंड और मेदिनीनगर सदर प्रखंड की सीमा पर स्थित है। मुख्यमंत्री कि इस कार्यक्रम को लेकर पलामू में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है और कार्यक्रम स्थल पर टेंट लगाने का काम बुधवार से शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने इस दौरे के दौरान कई योजनाओं की आधारशिला रखेंगे और कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। साथ ही उनके द्वारा करोड़ों रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण भी किया जाएगा। वहीं इस कार्यक्रम में राज्य सरकार के कई मंत्री, स्थानीय सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें